किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
क्रेजी हुए शाहरुख खान के फैंस
फिल्म 'किंग' का पहला गाना कल आधी रात को रिलीज किया। 02 नवंबर को सुबह दस बजे तक इसे 66 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर यह गाना रिलीज हुआ है, मानों फैंस का दिन बन गया है। एक्टर के फैंस क्रेजी हो गए हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर पसंद की जा रही है।
एक यूजर ने लिखा है, 'क्या दीपिका के बिना शाहरुख खान कोई ब्लॉकबस्टर दे सकते हैं'?
किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
क्यों याद आया 'बेशर्म रंग'?
वहीं, कुछ यूजर्स को इस गाने में भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी देखकर 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना याद आ गया है। नेटिजंस कह रहे हैं कि 'तू मिल जाए' में कुछ नयापन नहीं दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'गाने 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर भावनाएं आहत कर दी हैं'।
'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख और दीपिका
- फोटो : Youtube @redchilliesentertainment
दीपिका की ऑरेंज ड्रेस ने फिर खींचा ध्यान
फिल्म 'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज कलर की ड्रेस पर नेटिजंस ने खूब ट्रोल किया था। दीपिका की आलोचना हुई थी। 'किंग' के 'तू मिल जाए' गाने में भी दीपिका एक जगह ऑरेंज ड्रेस पहने दिखी हैं। इस पर कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या ऑरेंज ड्रेस पर फिर ट्रोलिंग होगी'? कुछ यूजर्स ने इसे 'पठान' के 'अनरिलीज्ड सीन' कहा है।
वहीं, कुछ यूजर्स को पर्दे पर एक बार फिर दीपिका और शाहरुख खान का साथ पसंद आ रहा है।
किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
'धुरंधर' से हुई तुलना
कुछ यूजर्स इस गाने की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के 'गहरा हुआ' से कर रहे हैं। वे 'धुरंधर' के इस गाने को अधिक बेहतर बता रहे हैं।