फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कपूर ने गौरव खन्ना को पहचानने से किया इनकार, कंटेस्टेंट से कहा- ‘इन्हें पहले कभी नहीं देखा’; देखें वीडियो

Fri, 10 Jul 2026 02:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Kapoor: एक्टर राम कपूर इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक्टर गौरव खन्ना भी शो में विजिटर के तौर पर शामिल हुए थे। जानिए दोनों के बीच क्या बात हुई। 

विज्ञापन
राम कपूर और गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शो के एक एपिसोड में एक्टर गौरव खन्ना गेस्ट बनकर घर में पहुंचे, जहां वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने आए थे। लेकिन इस दौरान राम कपूर का एक बयान लोगों का ध्यान खींच ले गया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ‘जलन’ का शिकार बताया जाने लगा।

राम कपूर ने कहा कि वह गौरव खन्ना को नहीं जानते

विज्ञापन

जब गौरव, आकांक्षा से बात कर रहे थे, तब राम कपूर ने कंटेस्टेंट धीरज धूपर से पूछा, ‘ये क्या करते हैं?’ इस पर धीरज ने बताया कि गौरव एक एक्टर हैं। इसके बाद राम ने कहा, ‘क्या ये फेमस हैं? मैंने इन्हें पहले कभी नहीं देखा, लेकिन ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मैं ज्यादा कंटेंट नहीं देखता।’

हालांकि, बाद में जब गौरव और राम आमने-सामने मिले, तो राम ने उन्हें गले लगाते हुए कहा, ‘गुड टू सी यू अगेन, मैन।’


यूजर्स बोले- जलन साफ दिख रही 
यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने राम कपूर के बयान पर अलग-अलग रिएक्शंस दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई को थोड़ा संभलकर बोलना चाहिए।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘जलन साफ दिख रही है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये तो पूरी तरह से जलन है।’ जबकि एक अन्य ने कमेंट किया, ‘पहले जलन दिखी और बाद में मिलते वक्त इतना स्वीट बन गए।’

ये भी पढ़ेंं- ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं’, 13 फीट से नीचे गिर गए थे सलमान यूसुफ खान; बच्चे के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
‘लॉक अप 2’ के बारे में
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें