दर्शकों में दिखा 'इक्का' का क्रेज
फिल्म 'इक्का' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दर्शक फिल्म को लेकर क्रेजी हैं और इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, जो दर्शक देख चुके हैं, वे सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में आती तो ब्लॉकबस्टर होती।
आखिर तक बांधे रखती है फिल्म
कुछ यूजर्स का कहना है कि 'इक्का' हाल के वर्षों में आई बेहतरीन ड्रामा फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है, सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म आखिर तक बांधे रखती है।
अक्षय खन्ना का फिर दिखा रहमान डकैत वाला अंदाज?
फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर कुछ दर्शकों का कहना है कि वे फिर 'रहमान डकैत' वाले अंदाज में नजर आए हैं। उनके किरदार को कमजोर बताया है।