फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kapoor: फराह खान पर फिर भड़के राम कपूर, ऊंची आवाज में की होस्ट से बात; यूजर्स ने की एक्टर की जमकर आलोचना

Fri, 31 Jul 2026 06:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Kapoor: टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका बरताव दर्शकों को पसंद नहीं आया। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
राम कपूर और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकअप के हाल ही के एक एपिसोड में उनका व्यवहार दर्शकों को पसंद नहीं आया। दरअसल, शो के दौरान राम कपूर होस्ट फराह खान पर ऊंची आवाज में बोलते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की।

शो में फराह खान पर चिल्लाए राम कपूर

विज्ञापन

लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचाने के लिए एक टास्क दिया गया था, जिसमें उनके सपोर्टर्स को मदद करनी थी। इस दौरान राम कपूर ने अपनी पत्नी गौतमी कपूर से कहा कि वो आकांक्षा चौधरी को टारगेट न करें।

जब राम बार-बार यही बात दोहराने लगे, तो फराह खान ने उन्हें टोका और कहा, ‘तो एक काम करो, ट्रॉफी अभी उसे दे दो। शिल्पा के लिए तुमने ऐसा क्यों नहीं कहा, जब सब लोग उसके खिलाफ थे?’

इस पर राम कपूर ने ऊंची आवाज में जवाब दिया, ‘क्योंकि शिल्पा मेरी दुश्मन है, वो नहीं है। मैं सच बोल रहा हूं।’ राम के इस जवाब और उनके बोलने के अंदाज से फराह खान नाराज नजर आईं।

विज्ञापन

दर्शकों ने जताई नाराजगी
इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने राम कपूर की आलोचना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे भी बुरा लगा… लेकिन फराह ने अपने चेहरे पर नहीं दिखाया। होस्ट की इज्जत करनी चाहिए, वरना शो में आना ही नहीं चाहिए।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राम बहुत बदतमीजी से चिल्ला रहे थे, होस्ट के लिए कोई सम्मान नहीं दिखा। फराह को उन्हें सजा देनी चाहिए थी। उनकी धैर्य की दाद देनी होगी।’

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘फराह इस शो के लिए बहुत अच्छी हैं। राम ने जिस तरह आवाज उठाई, वो बिल्कुल गलत था। फराह ने शांति से जवाब देकर दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत हैं।’

एक और यूजर ने कहा, ‘चाहे राम और फराह एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हों, लेकिन शो में वह कंटेस्टेंट हैं और फराह होस्ट। उन्हें इस तरह बात नहीं करनी चाहिए।’

विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन; 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें