फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ सिनेमाघरों में री-रिलीज के लिए तैयार है। 1998 में पहली बार सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अपनी कहानी और यादगार किरदारों के चलते लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, शेफाली शाह, उर्मिला मातोंडकर, जेडी चक्रवर्ती और अन्य कलाकार ने बेहतरीन अभिनय किया था।
कब और कहां होगी री-रिलीज?
गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पीवीआर सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया पर फिर से रिलीज की घोषणा की, जहां उन्होंने लिखा, "अतीत को दफनाया नहीं जा सकता, और न ही सच्चाई को! पीवीआर आईनॉक्स पर एक बार फिर सत्या की दुनिया में पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए।"
Aparna Malladi Death: अभिनेत्री और फिल्म निर्माता अपर्णा मल्लादी का निधन, 54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
‘भीकू म्हात्रे’ की कहानी है ‘सत्या’
फिल्म ‘सत्या’ का निर्माण और निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और इसे अनुराग कश्यप और सौरभ शुक्ला ने मिलकर लिखा था। इस फिल्म में परेश रावल, मकरंद देशपांडे और सौरभ शुक्ला सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार भी थे। कहानी जेडी चक्रवर्ती द्वारा निभाए गए सत्या नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनोज बाजपेयी द्वारा निभाए गए कुख्यात गैंगस्टर भीकू म्हात्रे से मिलने के बाद मुंबई के आपराधिक अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया में प्रवेश करता है। गैंगस्टर की दुनिया को हुबहु दिखाने के लिए रूप से प्रशंसा की जाती है। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे है।
Mufasa The Lion King: 'मुफासा' के लिए छठा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बाजार बना भारत, चीन से निकला आगे
राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी का वर्क फ्रंट
राम गोपाल वर्मा के हालिया काम में तेलुगु राजनीतिक थ्रिलर ‘व्यौहम’ शामिल है। इस बीच मनोज बाजपेयी, जो हाल ही में कनु बहल की थ्रिलर ‘द डिस्पैच’ में दिखाई दिए थे, प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन’ के आगामी सीजन में नजर आने वाले हैं।