मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj और @rgvzoomin
श्रीदेवी को लेकर दिए बयान पर दी सफाई
निर्देशक ने इस दौरान श्रीदेवी को लेकर की गई अपनी ‘थंडर थाइज’ वाली टिप्पणी पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह ऑब्जेक्टिफिकेशन है। उदाहरण के लिए जब मैंने श्रीदेवी के बारे में 'थंडर थाईज' कहा, तो मेरा मानना है कि ये उनकी प्रतिभा के अलावा उनकी खूबियां भी हैं। यही उनकी खासियत है। इसे ऑब्जेक्टिफिकेशन कहना मेरे बयान को ऑब्जेक्टिफाइ करना है।
‘पुलिस स्टेशन में भूत’ की तैयारी में जुटे रामू
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी ड्रामा है, जिसका टाइटल ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए 27 साल बाद रामू मनोज बाजपेयी के साथ काम कर रहे हैं।