क्या है तस्वीरों और वीडियो में?
राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह राम चरण के स्टैच्यू के पास बैठी हैं। एक वीडियो में राम चरण अपने कुत्ते को संभाल रहे हैं और स्टैच्यू के साथ पोज दे रहे हैं। एक और तस्वीर में राम चरण अपने परिवार के साथ स्टैच्यू के साथ पोज दे रहे हैं।
Tom Cruise: टॉम क्रूज ने पूर्व पत्नी निकोल किडमैन को बताया महान अभिनेत्री, इस तरह फिल्म में दिलाया काम
लंदन में फैंस के बीच राम चरण
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तस्वीरों के कैप्शन में लिखी दिलचस्प बात
तस्वीरों के कैप्शन में उपासना कोनिडेला ने लिखा है 'राइम की टीम या राम चरण की टीम? कभी-कभी मोम वाला संस्करण बेहतर पति बनाता है। हर फोटो में वह बस सुन रहे हैं और शानदार दिख रहे हैं।' तस्वीरों पर कई फैंस बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'ये तो बिलकुल असली लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इससे बेहतर नहीं बन सकता।'
Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी के लिए अनुराग कश्यप के पास नहीं थे पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद
राम चरण की आने वाली फिल्म
इस साल राम चरण की एक पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज हुई, इस फिल्म में उनके साथ कियारा नजर आईं । इन दिनों वह अपनी एक आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।