फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने दिया ऐसा भाषण कि दर्शक हुए हैरान, अभिनेता ने किया अपने नाम के अर्थ का खुलासा; जानें

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan Viral Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण से दर्शकों का जीत लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही अभिनेता ने अपने नाम का अर्थ भी बताया है।

विज्ञापन
राम चरण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता राम चरण दशहरा के अवसर पर दिल्ली के बालाजी रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। इस दौरान अभिनेता ने हिंदी भाषा में शानदार भाषण दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी दौरान एक्टर ने अपने नाम का सही अर्थ भी बताया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

भगवान राम से है खास नाता

विज्ञापन

अभिनेता ने रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा में भाषण दिया, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘फिल्म (आरआरआर) में मैंने जो किरदार निभाया है, उसका नाम भी राम है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह भगवान राम की वजह से हो रहा है। इसलिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत प्यार मिला है। मैं एक छोटी इंडस्ट्री से हूं और हम दक्षिण से आए हैं, लेकिन उत्तर में हमें इतना प्यार मिला है। यह केवल हमारी फिल्म की वजह से है। आपका दिल बहुत बड़ा है। आपने हमें आमंत्रित किया है और हमें अपने दिल में रखा है। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg's Death: जुबीन गर्ग के मौत मामले की जांच के लिए असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती, बोले सीएम सरमा

‘मेरा नाम हनुमान है’

विज्ञापन

उन्होंने बताया, "मेरा पूरा नाम राम चरण तेज कोनिडेला है। इसका अर्थ है कि जो राम के चरणों में है, वही हनुमान है। इसलिए मेरा नाम हनुमान है। मैं वहीं रहता हूं जहां राम हैं। आप सभी में राम हैं और आप सभी ने मुझे बुलाया है। मैं इसीलिए यहां आया हूं। भगवान राम का बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी दर्शकों का भी धन्यवाद।"



राम चरण की आगामी फिल्म
राम चरण की आगामी फिल्म 'पेद्दी' है, जिसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें