फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: कोंडा सुरेखा के विवादित बोल पर राम चरण ने दी प्रतिक्रिया, बताया गैर-जिम्मेदार और निराधार बयान

Fri, 04 Oct 2024 12:09 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुधवार को तेलंगाना के राजनीतिक नेता द्वारा सामंथा और नागा चैतन्या के तलाक को लेकर किए गए अशोभनीय दावों के बाद लगातार हलचल जारी है। अब अभिनेता राम चरण ने नेता के इस बयान की आलोचना की है। 
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्या को लेकर कोंडा सुरेखा की चौंकाने वाली टिप्पणियों पर विवाद जारी है। सुरेखा के इस टिप्पणी के बाद कई सितारों ने इसका खुलकर विरोध किया और आपत्ति जताई है। इस बीच अब अभिनेता राम चरण अपने रंगस्थलम की सह-कलाकार सामंथा और अक्किनेनी परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर, राम चरण ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए तेलंगाना के मंत्री की टिप्पणियों की आलोचना की है। 

विज्ञापन


राम चरण ने कहा- फिल्म बिरादरी एक साथ और एकजुट है
राम चरण ने अपने पोस्ट मे लिखा, "कोंडा सुरेखा गरु द्वारा दिए गए बयान गैर-जिम्मेदार और निराधार हैं। सम्मानित व्यक्तियों के बारे में इस तरह की भद्दी सार्वजनिक टिप्पणी करना चौंकाने वाला है, खासकर एक निर्वाचित नेता द्वारा जो सार्वजनिक पद पर है। इस तरह की बदनामी का उद्देश्य हमारे समाज की बुनियादी बातों को नष्ट करना है।" उन्होंने आगे कहा कि फिल्म उद्योग इस तरह के लापरवाह व्यवहार के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा, "फिल्म बिरादरी एक साथ है और हमारे खिलाफ इस तरह के लापरवाह व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा निजी जीवन हमारे लिए काफी पवित्र है और उचित सम्मान का हकदार है। हम सार्वजनिक हस्ती हैं, हमें एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए, न कि एक-दूसरे को तोड़ना चाहिए।" 
Usha Jadhav: फिल्मी है उषा जाधव की कहानी, पिछड़े वर्ग से आने वाली वो लड़की, जो ट्रैवल एजेंट से बन गई अभिनेत्री
विज्ञापन

साउथ के कई सितारों ने की सुरेखा की आलोचना
सुरेखा द्वारा इस विवादित और अशोभनीय टिप्पणी को लेकर तेलुगु फिल्म उद्योग ने सामंथा और अक्किनेनी परिवार का समर्थन किया है। राम चरण के अलावा दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख सितारों ने भी अक्किनेनी परिवार के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। जूनियर एनटीआर, विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और चिरंजीवी जैसी हस्तियों ने सामंथा, नागा चैतन्य और अक्किनेनी परिवार के साथ अपना समर्थन जाहिर किया है। इसके साथ ही सभी सितारों ने एक स्वर में कोंडा सुरेखा द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा की है।
विज्ञापन

Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात
कोंडा सुरेखा की विवादास्पद टिप्पणी
बता दें कि विवाद तब शुरू हुआ जब कोंडा सुरेखा ने दावा किया कि एक अन्य प्रमुख राजनेता केटी रामा राव ने नागार्जुन के एन-कन्वेंशन सेंटर के संबंध में सामंथा को लेकर कथित तौर पर अनुचित मांग की थी। सुरेखा के बयान की काफी आलोचना हुई, जिसके बाद भारी विरोध के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। हालांकि, तब तक उनका बयान सुर्खियां बटोर चुका था। इसके बाद नागार्जुन अक्किनेनी ने कोंडा सुरेखा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया। उन्होंने इस आरोप को हास्यापद बताते हुए कहा कि नागा चैतन्या और सामंथा का तलाक आपसी सहमति से हुआ था। 
सारा अली खान ने फैंस को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें