फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: ये 'लॉकअप 2' में क्या बदतमीजी हो रही है? रियलिटी शो के हाई वोल्टेज ड्रामा पर बोलीं राखी सावंत

Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant On Lock Upp 2: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में ड्रामा से भरपूर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' पर बात की। इस दौरान उन्होंने राम कपूर का बचाव किया। साथ ही सुनीता आहूजा पर टिप्पणी करती दिखीं।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस हो रही है। इस बीच राखी सावंत ने शो को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इस शो में आखिर चल क्या रहा है? क्या बदतमीजी हो रही है। साथ ही राम कपूर की तरफदारी करती दिखीं।

विज्ञापन


क्या बोलीं राखी सावंत?
'लॉकअप सीजन 2' में श्रेया कालरा काफी मुखर होकर खेल रही हैं। अभिनेता राम कपूर के साथ उनकी तीखी बहस हो गई थी। अन्य प्रतिभागियों के बीच भी बहस और ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने शो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पैपराजी से बातचीत में कहा कि आखिर इस शो में चल क्या रहा है?
 

विज्ञापन

बोलीं- 'राम कपूर का क्या कसूर'?
राखी सावंत ने बिना किसी का नाम लिए शो में चल रहे ड्रामें और तीखी जुबानी बहस पर टिप्पणी की। हालांकि, राखी ने राम कपूर का बचाव करते हुए उनका नाम लिया। राखी ने कहा, 'राम कपूर हमारे इतने बड़े कलाकार हैं, उनकी बॉडी शेमिंग कर रही है। यह गलत है। किसी को दादा बोल रही है, किसी को कुछ। खुद क्या है'? तुम लेट पैदा हुए, उसमें राम कपूर का क्या कसूर है'?

Preity Zinta: मॉर्फ्ड कंटेंट-AI डीपफेक के खिलाफ प्रीति जिंटा ने किया अदालत का रुख; याचिका दायर कर की ये मांग

सुनीता आहूजा पर की टिप्पणी
राखी सावंत ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'ये सुनीता जी क्या कर रही हैं? उन्होंने गोविंदा जी के कहां गोली मार दी थी?' वे आगे कहती दिखी हैं, 'आप लॉकअप देखो। लॉकअप में ये क्या हो रहा है? ये क्या बदतमीजी हो रही है'। बता दें कि लॉकअप का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसे रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें