फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उसका नाम ना लें', एक्स हसबैंड आदिल के जिक्र पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'मेरा तलाक हो चुका है'

Wed, 29 Oct 2025 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का अच्छे खासे विवाद के बाद आदिल खान के साथ तलाक हो चुका है। अब आलम यह है कि राखी एक्स हसबैंड के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। हाल ही में आदिल के नाम का जिक्र आते ही वह भड़क गईं।
विज्ञापन
राखी सावंत-आदिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिल खान दुर्रानी से तलाक के बाद डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी एक बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुई। दोनों ने तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे को कोर्ट में खींचा था। हाालंकि, अब जब दोनों अलग हो चुके हैं तो राखी सावंत एक्स पार्टनर का नाम तक नहीं सुनना चाहतीं। 

विज्ञापन

'मेरा तलाका हो चुका है'
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने राखी से सवाल किया है, 'आपका और आदिल का जो केस था, एक-दूसरे की म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग में सबकुछ अच्छा हो गया...', शख्स का सवाल पूरा भी नहीं हुआ कि राखी से हाथ जोड़कर गुजारिश करते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं आपको कहना चाहती हूं कि वह एक्स था। उसका नाम ना लें, क्योंकि मेरा तलाक हो चुका है'।
 


बोलीं- 'मुझे अपने सारे पैसे छोड़ने पड़े'
राखी ने आगे कहा, 'कल ही कोर्ट से सारे पेपर्स आ चुके हैं।' राखी ने आगे कहा, 'मुझे इंडिया में आने के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने जो साढ़े तीन करोड़ रुपये लिए थे, जो मेरे पास चेक है वो मुझे छोड़ने पड़े। जज के सामने उसके सारे केस वापस लेने पड़े, जो मैंने यहां पर किए थे। मुझे सारे पैसे छोड़ने पड़े। उनका नाम न लें, क्योंकि उसमें साफ-साफ लिखा है कि न वो मेरा नाम लेंगे, न मैं उनका नाम लूंगी'।

रजनीकांत ने फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सुपरस्टार को अपने बीच पाकर हैरान हुए फैंस; वीडियो वायरल
विज्ञापन

फैंस ने किया राखी का सपोर्ट
राखी सावंत के सपोर्ट में उनके फैंस आए हैं। कोई उन्हें बिंदास गर्ल कह रहा है तो कोई सांत्वना दे रहा है कि सबको कर्मों का फल मिलता है, आप फिक्र न करें। वहीं, कुछ नेटिजन्स राखी को ट्रोल भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें