फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सुपरस्टार को अपने बीच पाकर हैरान हुए फैंस; वीडियो वायरल

Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Viral Video In Economy Class In Flight: ‘जेलर 2’ की शूटिंग में व्यस्त रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में रजनीकांत को अपने बीच पाकर फैंस उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में लोगों के बीच नजर आए। रजनीकांत को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित यहो गए। इसके बाद सुपरस्टार ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

इकोनॉमी क्लास में रजनीकांत ने किया सफर

विज्ञापन

वायरल वीडियो में रजनीकांत फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में बैठकर गोवा जा रहे हैं। वीडियो में रजनीकांत एक विमान में आगे की ओर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही कई यात्री अपने फोन निकालकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं, वह खड़े होकर प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते हैं और फिर वापस बैठ जाते हैं। विमान के कर्मचारी भी मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, जबकि कुछ प्रशंसक उनके लिए तालियां भी बजाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत बिजनेस क्लास की बजाय, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, इकॉनमी क्लास की सीट पर बैठे थे।

‘जेलर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रजनीकांत

विज्ञापन

रजनीकांत ‘जेलर 2’ की शूटिंग के अगले शेड्यूल के लिए गोवा पहुंचे हैं। रजनीकांत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत इस साल लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और फैंस को भी पसंद आई थी। हालांकि, क्रिटिक्स ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही दी थी। अब वो ‘जेलर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह साल 2023 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। ‘जेलर’ में रजनीकांत ने 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई थी। राम्या कृष्णन भी फिल्म में अपनी भूमिका दोहराएंगी, जबकि शिवा राजकुमार ने पुष्टि की है कि वह एक छोटी सी भूमिका में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें