फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा; जानिए क्या कहा?

Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant Govinda Sunita Controversy: अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सुनीता आहूजा ने उन पर किसी अन्य हीरोइन के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं। इस बीच गोविंदा और सुनीता की निजी जिंदगी पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
गोविंदा-सुनीता-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा जल्द ही फिल्म 'रूपा' से फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। इस बीच वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। किसी अन्य हीरोइन से अफेयर होने जैसी बातें कह चुकी हैं। इस बीच उन्होंने गोविंदा से तलाक का केस भी फाइल किया था। मगर, बीते दिन उन्होंने केस वापस ले लिया। इस पूरे मामले पर उन्होंने राखी सावंत से बात की।

विज्ञापन

सुनीता आहूजा, गोविंदा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या दूसरी शादी की तैयारी में गोविंदा?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच एक नया एंगल सामने आया है। बीते दिनों सुनीता ने चीची से तलाक का केस वापस लिया। अब उन्होंने राखी सावंत से बातचीत में जिक्र किया कि गोविंदा दूसरी शादी की योजना बना रहे थे। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अचानक तलाक का केस वापस क्यों लिया?

राखी सावंत - फोटो : वीडियो ग्रैब
राखी सावंत से सुनीता ने क्या कहा?
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात कर रही हैं। फोन स्पीकर पर है। संभवतः सुनीता आहूजा को नहीं पता कि राखी पब्लिकली बात कर रही हैं। 
राखी फोन पर सुनीता से कहती हैं कि आपने जो किया वो ठीक किया
इस पर सुनीता ने कहा कि 'मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है'। 
राखी सावंत कहती हैं, 'मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं। सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है'।
सुनीता आहूजा कहती हैं, 'चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था'।
 

सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आगे सुनीता आहूजा कहती हैं, 'मैं पांच-छह साल से चुप थी। अब तू उसको मेरी जगह देगा? मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं। एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा'। इस पर राखी कहती हैं, 'आप छोड़ो। आप 200 करोड़ पर ध्यान दो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी। पहले अपने नाम पर सब कर लो। सुनीता कहती हैं, 'मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने का प्लान बना रहे थे'। राखी और सुनीता की बातचीत का यह वीडियो @manoranjankatta नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है।
 
विज्ञापन

गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
राखी बोलीं- 'मैं चीची भैया की फैन हूं, लेकिन...'
एक अन्य वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं, 'सुनीता आहूजा कहीं गलत नहीं हैं। सब लोग बोल रहे हैं न कि गोविंदा जी के साथ ये हुआ...,  भाई आप किसी के घर की कहानी नहीं जान सकते। मै गोविंदा की बहुत बड़ी फैन हूं। वो हमारे चीची भैया हैं। उनका बहुत सम्मान है, लेकिन आप सोचिए किसी की बीवी बाहर आकर झूठ क्यों बोलेगी'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का नाम कथित तौर पर रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। रानी और गोविंदा साथ में फिल्म भी कर रहे हैं। रानी इस फिल्म के जरिए डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें