फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने खुद को बताया प्राकृतिक, राखी सावंत ने किया पलटवार; प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कह दी बड़ी बात

Mon, 10 Nov 2025 01:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant On Urvashi Rautela: हाल ही में राखी सावंत ने प्लास्टिक सर्जरी पर बात की है। उन्होंने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पर बयानबाजी की है।
विज्ञापन
राखी सावंत, उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हमेशा से ही खुलकर बात की है। हाल ही में उन्होंने उर्वशी रौतेला पर बयानबाजी की है, जिन्होंने खुद को 'पूरी तरह से प्राकृतिक' बताते हुए 'पहाड़ी लड़की' बताया था। राखी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने उनकी पुरानी तस्वीरें देखी हैं, जो उनकी सर्जरी की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन

राखी ने की उर्वशी पर बयानबाजी
बॉलीवुड बबल से बातचीत में राखी सावंत ने कहा 'कुछ लोग नहीं बोलते, फिर उर्वशी की तरह सब बोलते हैं 'मैं तो पैदाइशी ऐसी हूं!' उर्वशी हमने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन। प्लीज सबके पुराने फोटो देखो! देखो भाई एक बात बोलूं- सर्जरी करो या ना करो, वो आपकी मर्जी है, आपका अधिकार है। आपको अच्छा दिखना है, आपकी दाल-रोटी चल रही है, सर्जरी से आपको काम मिल रहा है, तो करना चाहिए! उसमें कोई बुरी बात नहीं है। आपकी बॉडी है, किसी और के शरीर पर थोड़े ना करवा रही हो।'
 

सर्जरी कराना खुद का फैसला
राखी सावंत ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सर्जरी करवाना अक्सर जरूरी होता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी सर्जरी करवाना चाहेगा, तो यह उनका अपना फैसला होगा और उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
सर्जरी को लेकर राखी का दावा
राखी सावंत ने आगे कहा 'इंडस्ट्री के सभी लोगों ने सर्जरी कराई है। किसी ने ए कराया, किसी ने बी कराया किसी ने तो पूरा कराया है। हर किसी की अपनी मर्जी है। उनको भी तो अच्छा दिखना है। तभी तो काम मिलेगा।'

राखी का पुराना डायलॉग
राखी ने कहा 'मेरा तो पुराना डायलॉग है 'जो खुदा ने पैदा करके नहीं भेजा, वो डॉक्टर ने दे दिया। नकली लगा दिया, हर चीज नकली लगा दी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें