फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बचाव में आईं राखी सावंत, अभिनव कश्यप पर लगाए इल्जाम; कहा- भाई के खिलाफ बोलने के लिए मिले होंगे पैसे

Mon, 27 Oct 2025 12:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant On Abhinav Kashyap: हाल ही में अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई इल्जाम लगाए थे। उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन
सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया, यूट्यूब- हिंदी रश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री राखी सावंत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सलमान खान की समर्थक मानी जाती हैं। हाल ही में निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई इल्जाम लगाए थे। इस पर राखी सावंत ने जवाब दिया है और अभिनव कश्यप की आलोचना की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, राखी ने सलमान का बचाव किया है। उन्होंने अभिनव के दावों को झूठा करार दिया है।
विज्ञापन

अभिनव कश्यप पर भड़कीं राखी सावंत
राखी सावंत ने हिंदी रश से बात करते हुए कहा 'तू जिधर भी मिला टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी। दबंग फिल्म का डायरेकटर था वो। पता नहीं कौन है वो। हम तो नाम नहीं लेंगे उसका। मैं उस टकले का नाम लेकर अपनी जबान खराब नहीं करूंगी।'

राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव कश्यप को बताया झूठा
सलमान खान का बचाव करते हुए राखी ने कहा 'भाई (सलमान) को ना किसिंग पसंद है ना किसिंग सीन पसंद है। धरती पर देवता है वह।' अभिनव कश्यप पर इल्जाम लगाते हुए राखी ने कहा 'वह मीडिया में गलत-गलत बोल रहा है, उनके परिवार के बारे में। झूठ बोलता है वह।' 

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग के निधन मामले में निकाली गई रैली; असम के सैकड़ों लोगों ने की इंसाफ की मांग

सलमान के खिलाफ बोलने के लिए दिए होंगे पैसे
राखी सावंत ने इल्जाम लगाया कि अभिनव ने सेट पर बदतमीजी शुरु कर दी थी। उन्होंने कहा 'लड़की बाजी शुरू कर दी थी उसने। इसलिए उसको सलमान का पैसा बर्बाद करने के लिए प्रोजेक्ट से निकाल दिया था।' उन्होंने इल्जाम लगाया कि सलमान के दुश्मनों ने उन्हें सलमान के खिलाफ बोलने के लिए पैसे दिए होंगे।
विज्ञापन

तीनों खान पर लगाए इल्जाम
हाल ही में अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर इल्जाम लगाया था कि सलमान खान ने उनके एडिटर को किडनैप कर लिया था। उन्होंने आमिर खान को बहुत चालाक बताया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख को लेकर कहा था कि भले ही वह अच्छा बोलते हों लेकिन नियत उनकी भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें