आईफा अवार्ड्स 2025 इस साल अपनी सिल्वर जुबली जयपुर, राजस्थान में सेलिब्रेट करेगा। इसमें सिनेमा के तमाम सितारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन भी सम्मानित होंगे।
राकेश रोशन बोले- हमारा साथ 25 साल पुराना
आईफा इस साल होने वाले पुरस्कार समारोह में राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेगा। खुद को मिलने वाले इस सम्मान पर रिएक्ट करते हुए राकेश रोशन ने इसे एक अविश्वसनीय पल बताया है। उन्होंने कहा कि आईफा के साथ उनका यह सफर साल 2000 के पहले पुरस्कार समारोह से शुरू हुआ था और इसने पिछले कुछ सालों में भारतीयों सिनेमा को एक अलग स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका अदा की है।
यह खबर भी पढ़ें:
Indias Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के खिलाफ दर्ज किया केस दर्ज, भेजा जाएगा नोटिस
जयपुर से है राकेश रोशन का गहरा नाता
राकेश रोशन ने आगे कहा कि आईफा अवार्ड्स का हिस्सा होना उनके लिए गर्व की बात है। जब आईफा का आयोजन उनके शहर जयपुर में हो तब और भी शानदार होता है। राकेश ने यह भी कहा कि उनके जीवन के शुरूआती 20 साल जयपुर में नानी के घर में बीते। यहां से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं।
कहां होगा आईफा का आयोजन
आईफा अवार्ड्स 2025 का आयोजन 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा। आईफा का आयोजन जयपुर के एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जाएगा। इस साल आईफा डिजिटल अवार्ड्स 8 मार्च को आयोजित होगा। वहीं, आईफा ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को होगा।
यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: दीपिका ने इस बात के लिए की PM मोदी की तारीफ, परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों को दिए टिप्स
क्या होगा इस इवेंट में खास
साल 2025 में होने वाले आईफा अवार्ड्स में होस्ट और परफॉर्मर भी शानदार होने वाले हैं। करण जौहर और कार्तिक आर्यन आईफा ग्रैंड फिनाले के होस्ट के रूप में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना पहले आईफा डिजिटल अवार्ड्स की कमान संभालेंगे। ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जैसे सितारे मंच पर परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, नोरा फतेही आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में शानदार परफॉर्मेंस देंगी।