वीडियो में क्या है?
वीडियो में 'कृष' निर्देशक राकेश रोशन को बॉक्सिंग, पैर की कसरत, वजन उठाने और गेंदों और रस्सियों का इस्तेमाल करते हुए व्यायाम करते हुए देखा जा सकता है। स्ट्रेचिंग से लेकर कंधों पर भारी वजन उठाने तक, फिल्म निर्माता ने अपने ट्रेनर के साथ जिम में हर व्यायाम को पूरी लगन और मेहनत से किया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने किए कमेंट
सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम से अपना वीडियो शेयर करते हुए राकेश रोशन ने लिखा 'यह स्वस्थ रहने के लिए नहीं है, यह हर दिन अपने आप को सबसे अच्छा महसूस करने के लिए है।' राकेश रोशन की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किया है।
उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा 'हर हर महादेव!' सुनील शेट्टी ने 'दिल' वाली इमोजी भेजकर पोस्ट की तारीफ की है। विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने लिखा 'क्या बात। बहुत प्रेरणादायक। राकेश जी।'
बेटे और करीबियों ने किया कमेंट
राकेश रोशन की पोस्ट पर उनके बेटे ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'वाह, बहुत अच्छे पापा।' अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लिखा है 'प्यारा सर।' अभिनेता रवि बहल ने लिखा है 'सुपर'। फिल्म निर्माता गोल्डी बहल ने लिखा है 'बहुत बढ़िया गुड्डू अंकल।' अभिनेत्री सारा खान ने लिखा है 'हे भगवान, यह तो बहुत अच्छा है।' अभिनेता बख्तियार ईरानी ने लिखा है 'भारत का रॉकी वर्जन आ रहा है। आपको प्यार सर।'
यह खबर भी पढ़ें: Rajesh Roshan: संगीत के जादूगर राजेश रोशन, जानें ‘जूली’ से ‘कृष’ तक का बेमिसाल सफर; बिग बी को बनाया सिंगर
'कृष 4' को लेकर किया बड़ा एलान
आपको बता दें कि हाल ही में राकेश रोशन ने एलान किया कि उनके बेटे ऋतिक रोशन 'कृष' की आगामी किस्त 'कृष 4' का निर्देशन करने वाले हैं। राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा '25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था, और आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और मैं अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ इस नए अवतार में तुम्हें सफलता की शुभकामनाएं।'