पंजाबी गायक राजवीर जवंदा।
- फोटो : अमर उजाला
फैंस कर रहे गायक के लिए दुआएं
राजवीर जवांदा के हादसे की खबर फैलते ही पूरे पंजाबी संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। मशहूर गायक से लेकर नए कलाकारों तक, सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं फैन्स भी लगातार अस्पताल के बाहर जुटे हैं और अपने चहेते सितारे के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kajol: चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद दुर्गा पंडाल जाना रहा मुश्किल, काजोल ने शेयर कर बताई अपनी तकलीफ
राजवीर जवांदा का सफर
लुधियाना में जन्मे राजवीर जवांदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की और देखते ही देखते पंजाबी संगीत उद्योग के उभरते सितारे बन गए। उनका गीत ‘काली जवांदे दी’ ने युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई। इसके अलावा ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे गाने भी उनकी लोकप्रियता का अहम हिस्सा रहे।
सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि राजवीर ने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऊर्जावान स्टेज परफॉर्मेंस और अपने अनोखे अंदाज़ की वजह से वह हमेशा दर्शकों के बीच छाए रहे।