फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल ने जारी किया सिंगर का हेल्थ अपडेट

Tue, 30 Sep 2025 10:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajvir Jawanda Health Update: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हेल्थ को लेकर अब अस्पताल प्रशासन ने अपडेट जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर की बिगड़ती हुई सेहत के बारे में बताया है। 
विज्ञापन
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोकप्रिय गायक राजवीर जवंदा इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि राजवीर का दिमाग बहुत कम काम कर रहा है और शरीर में चारों अंगों में गहरी कमजोरी पाई जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से हेल्थ अपडेट
अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर बताया कि राजवीर की न्यूरोलॉजिकल स्थिति बेहद गंभीर है। उनका दिमाग बहुत ही सीमित स्तर पर प्रतिक्रिया दे रहा है और अब तक इलाज के बावजूद कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आया है। डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि अगले कुछ दिन उनके लिए बेहद अहम साबित होंगे।

हादसे ने बदल दी जिंदगी
राजवीर जवंदा शिमला की ओर जा रहे थे, तभी बद्दी इलाके में उनकी गाड़ी मवेशियों से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गायक के सिर और रीढ़ की हड्डी पर गहरी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से लेकर अब तक वे लगातार वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति “क्रिटिकल” बनी हुई है और उन्हें लंबे समय तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Idli Kadai: बजट से लेकर कहानी तक, जानें धनुष और नित्या मेनन की अगली फिल्म 'इडली कड़ाई' के बारे में सबकुछ

पंजाबी संगीत जगत में चिंता
राजवीर जवंदा के हादसे की खबर सामने आने के बाद पूरी पंजाबी इंडस्ट्री सकते में है। मशहूर गायक गिप्पी ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले चुके हैं। वहीं, इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए फैन्स से प्रार्थना करने की अपील की है।

नेताओं ने भी जताई चिंता
राजवीर की गंभीर हालत पर राजनीति जगत से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री खुद अस्पताल जाकर उनसे मिलने भी पहुंचे थे।

राजवीर का संगीत सफर
लुधियाना जिले के जगरांव तहसील के गांव पोना से ताल्लुक रखने वाले राजवीर जवंदा ने बहुत कम समय में पंजाबी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके लोकप्रिय गानों में सरदारी, मेरा दिल, रब करके, जोर, काली जवांदे दी, खुश रह कर और कंगनी शामिल हैं। गायकी के साथ-साथ वे फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं। गिप्पी ग्रेवाल अभिनीत फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह और जिंद जान जैसी फिल्मों में उनका किरदार काफी सराहा गया।

फैन्स कर रहे दुआ
आज राजवीर की हालत को लेकर हर कोई चिंतित है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स लगातार दुआएं कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उनका पसंदीदा गायक जल्द ही स्वस्थ होकर एक बार फिर से माइक हाथ में लेकर स्टेज पर लौटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें