संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे राजपाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुद को बताया मनसुखा!
एक वीडियो 'भजन मार्ग' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि राजपाल यादव महाराज जी के पास जाते हैं। संत प्रेमानंद उनसे पूछते हैं, 'ठीक हो'? एक्टर कहते हैं, 'आज ठीक हूं। मैं बहुत कुछ बोलना चाहता हूं तो अब कुछ समझ में नहीं आ रहा'। आगे कहते हैं, 'एक पागलपन जैसी गलतफहमी मानकर बैठ गए कि द्वापर हुआ है, कृष्णा जी हुए हैं, सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था'। उनकी इस बात पर प्रेमानंद बहुत जोर से हंसते हैं।
कहा- 'पागलपन को रखना चाहता हूं'
राजपाल यादव आगे कहते हैं, 'यह पागलपन मैं रखना चाहता हूं'। इस पर संत प्रेमानंद कहते हैं, 'इसे जरूर रखे रहो। पूरे भारत को हंसाने वाले, मनोरंजन करने वाले आप हो, बिल्कुल रखना'। इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं अपने आपको अंदर-अंदर मनसुखा ही बोलता हूं। किसी को कष्ट न हो गुरुदेव बस यही कामना है'।
'पापा सबकुछ जानते हैं'; पिता के नाम अनुपम खेर ने सुनाई इमोशनल कविता, छलक आए एक्टर के आंसू
संत प्रेमानंद ने दिया नाम जप का सुझाव
इसके बाद संत प्रेमानंद ने राजपाल यादव से उनका प्रिय नाम पूछा। एक्टर ने उनके सामने कुछ मंत्र भी सुनाए। इस मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने अभिनेता को निरंतर नाम जप करने का सुझाव दिया। इस पर राजपाल यादव ने कहा कि वे धन्य हो गए।