फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 Years of Rajnikanth: 'शिवाजी' से लेकर 'चिट्टी' तक, हिंदी दर्शकों के लिए यादगार हैं रजनीकांत के ये 10 किरदार

Fri, 15 Aug 2025 06:51 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajnikanth Completes 50 Years: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के इंडियन सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर चलिए नजर डालते हैं हिंदी दर्शकों के लिए उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा यादगार रही हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रजनीकांत ने अपने करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर हम हिंदी दर्शकों के लिए लेकर आए हैं उनके 10 यादगार किरदार, जिन्होंने न सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं ये किरदार और उनसे जुड़ी रोचक जानकारी।
विज्ञापन

बाशा - फोटो : एक्स
बाशा (Baashha)
1995 की एक भारतीय तमिल भाषा की गैंगस्टर एक्शन फिल्म है , जिसका लेखन और निर्देशन सुरेश कृष्ण ने किया था। इस फिल्म में रजनीकांत, नागमा, रघुवरन जैसे मंझे हुए कलाकार थे। इस फिल्म में रजनीकांत ने माणिक बाशा नाम के एक ऑटो ड्राइवर का किरदार निभाया जो अतीत में एक खतरनाक गैंगस्टर रह चुका होता है। उनकी स्क्रीन प्रजेंस ने इस फिल्म को कल्ट बना दिया।



शिवाजी: द बॉस (Sivaji: The Boss)
साल 2007 में निर्देशक एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में रजनीकांत के अलावा श्रीया सरन और विवेक जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म में रजनीकांत ने शिवाजी नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का किरदार निभाया जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था और यह हिंदी में भी डब होकर सुपरहिट रही।



रोबोट (Robot)

साल 2010 में निर्देशक एस शंकर रजनीकांत, ऐश्वर्या राय बच्चन और डैनी डेन्जोंगपा के साथ एक फिल्म लेकर आए, जिसका नाम वैसे तो एंथिरन था लेकिन हिंदी में इसे रोबोट नाम दिया गया। इस फिल्म में रजनीकांत ने डॉ वसीकरन (वैज्ञानिक) और चिट्टी (रोबोट) दोनों किरदार निभाए थे। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी और टेक्नोलॉजी के मामले में मील का पत्थर साबित हुई।




कबाली (Kabali)

साल 2016 में निर्देशक पा रंजीत ने रजनीकांत, राधिका आप्टे के साथ फिल्म बनाई 'कबाली'। मलेशिया के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में रजनीकांत ने एक उम्रदराज गैंगस्टर का किरदार निभाया जो अपने खोए हुए परिवार की तलाश करता है। यह किरदार उनकी गंभीर और इमोशनल एक्टिंग का बेहतरीन उदाहरण है।

 

काला - फोटो : एक्स
काला (Kaala)
पा. रंजीत की निर्देशन में बनी ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत, हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर नजर आए। मुंबई के धारावी इलाके में सेट इस फिल्म में उन्होंने एक लोकल नेता और गैंगस्टर 'काला' का रोल निभाया जो गरीबों के हक के लिए लड़ता है। फिल्म सामाजिक मुद्दों पर गहरी टिप्पणी करती है।

 

लिंगा (Lingaa) - फोटो : एक्स
लिंगा (Lingaa)
साल 2014 में निर्देशक के.एस. रविकुमार ने रजनीकांत, अनुष्का शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ये फिल्म बनाई। इस फिल्म में रजनीकांत ने डबल रोल निभाया—एक ऐतिहासिक राजा और दूसरा वर्तमान समय का इंजीनियर। फिल्म में सामाजिक विकास और बांध निर्माण जैसे विषयों को उठाया गया है।

 

दरबार (Darbar) - फोटो : एक्स
दरबार (Darbar)
साल 2020 में निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस अधिकारी 'आदिल अरुणाचलम' के किरदार में हैं, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेने के लिए कानून की सीमा को लांघ जाता है।

 

पेट्टा (Petta) - फोटो : एक्स
पेट्टा (Petta)
साल 2019 में कार्तिक सुब्बाराज ने रजनीकांत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विजय सेतुपति के साथ ये फिल्म बनाई। एक हॉस्टल वॉर्डन की भूमिका में रजनीकांत नजर आए, जो अतीत में एक गैंगस्टर रहा होता है। फिल्म में उनका स्टाइल और स्वैग आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

 

अंधा कानून (Andha Kanoon) - फोटो : एक्स
अंधा कानून (Andha Kanoon)
साल 1983 में टी. रामाराव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन नजर आए। यह रजनीकांत की पहली प्रमुख हिंदी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक अंधे युवक की भूमिका निभाई थी जो न्याय के लिए सिस्टम से टकराता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो भी था।
 
विज्ञापन

जॉन जानी जनार्दन (John Jani Janardhan) - फोटो : एक्स
जॉन जानी जनार्दन (John Jani Janardhan)
निर्देशक रामानाथन ने वर्ष 1984 में रजनीकांत, खुशबू और अमरीश पुरी के साथ इस फिल्म को बनाया। इस फिल्म में उन्होंने तीन भाइयों की भूमिका निभाई थी, जो अलग-अलग रास्तों पर चलते हुए एक समय पर एक साथ आते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनमेंट थी और रजनीकांत के फैन्स के लिए एक ट्रीट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें