राजकुमार राव निभाएंगे ‘दादा’ का किरदार
अभिनेता राजकुमार राव का नाम पहले से ही इस परियोजना के साथ जुड़ रहा था। अब खुद सौरव गांगुली ने इस पर मुहर लगा दिया है। राजकुमार राव ने पिछले साल ‘स्त्री 2’ जैसी सुपहिट फिल्म दी है। उनकी पाइपलाइन में कई सारी और फिल्में भी हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर भी जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में इस बायोपिक के निर्माण का एलान हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें:
Prajakta Koli: 13 साल डेट करने के बाद बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रहीं प्राजक्ता कोली, इस दिन लेंगी सात फेरे
इन अभिनेताओं से भी किया गया था संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की इस बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। कहा जाता है कि सबसे पहले आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन फिर वह इससे बाहर हो गए। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम इससे जुड़ने लगा। अब राजकुमार राव का नाम सामने आया है।