रजनीकांत तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। किसी भी फिल्म को हिट करना हो तो बस उसके लिए रजनीकांत का उस फिल्म में होना ही काफी है। दर्शक रजनीकांत की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लोकसभा चुवान को लेकर रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को जीत की बधाई दी है।
रजनीकांत ने दी जीत की बधाई
अभिनेता रजनीकांत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मेरे प्रिय मित्र, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को बधाई, जिन्होंने राज्य में संसदीय चुनाव जीता।'' इसके अलावा रजनीकांत ने चंद्रबाबू के लिए कहा, ''मेरे मित्र टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी सफलता हासिल की है और मैं उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'' रजनीकांत ने कहा, ''पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'' इसके अलावा रजनीकांत ने कहा, ''मैंने अभी तक दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बारे में फैसला नहीं किया है। मैं आपको जल्द ही बताऊंगा।''
अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में भी अनुभव बताया
इसके अलावा रजनीकांत हाल ही में फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। उसका अनुभव भी रजनीकांत ने बताया। उन्होंने उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के बारे में कहा, ''उत्तराखंड का बद्रीनाथ धाम अद्भुत था। वहां जाकर मुझे हर बार एक नया अनुभव होता है, इस बार भी मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ।"
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण भारतीय के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान इसकी टक्कर जूनियर एनटीआर की 'देवरा' से रहेगी। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। बता दें कि 'वेट्टैयान' के बाद, रजनीकांत मास एक्शन ड्रामा फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे।
Kushal Tandon: कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को सरेआम किया किस! थाईलैंड वेकेशन का वीडियो वायरल