फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: ओटीटी के लिए कितने करोड़ में बिके ‘कुली’ के राइट्स, थिएटर के बाद कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म?

Mon, 18 Aug 2025 01:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Movie Coolie: इन दिनों रजनीकांत स्टारर साउथ फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही हैं। आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन है। थिएटर में करोड़ों रुपये कमाने के अलावा ओटीटी रिलीज के लिए भी ‘कुली’ को बड़ा अमाउंट मिला है। जानिए, ‘कुली’ के डिजिटल राइट्स कितने करोड़ रुपये में बिके।
विज्ञापन
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

74 साल के रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को चंद दिन ही सिनेमाघर में हुए हैं, यह फिल्म कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन के अलावा ‘कुली’ ने ओटीटी रिलीज के लिए भी डील साइन कर ली है। जानिए, कितने करोड़ में बिके रजनीकांत की फिल्म के राइट्स?और कौन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे दर्शक ‘कुली’ फिल्म को?

120 करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स 

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के डिजिटल राइट्स 120 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी डील साबित हुई है। अभी तो यह फिल्म थिएटर में मौजूद है, लेकिन जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होगी। 

कहां देख सकते हैं फिल्म ‘कुली’
'कुली' के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। लगभग एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिल सकती है। दरअसल, थिएटर में रिलीज होने के कम से कम एक महीने बाद कोई फिल्म ओटीटी पर आती है। 

ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: रविवार को ‘कुली’ का दबदबा, ‘वॉर 2’ कुछ कदम पीछे; जानिए बाकी फिल्मों का हाल? 

‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

विज्ञापन

फिल्म ‘कुली’ ने पहले दिन से शानदार कलेक्शन किया है। 65 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली रजनीकांत की फिल्म की कुल कमाई अब तक 194.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म ने रविवार को 34 करोड़ रुपये कमाए, वहीं सोमवार को यानी पांचवें दिन में 1.63 करोड़ रुपये (दोहपर का शुरुआती आंकड़ा) कमाए हैं। फिल्म का बजट भी लगभग 350 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो अब तक ‘कुली’ अपने आधे बजट को वसूल कर चुकी है। रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन और श्रुति हासन जैसे नामी कलाकार भी नजर आए। नागार्जुन और आमिर खान के नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने सराहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें