फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्या रजनीकांत: रजनीकांत की बेटी ने शेयर की अनिरुद्ध-काव्या की तस्वीर, खास नोट के साथ किया नई बहू का स्वागत

Sun, 29 Nov 2026 04:50 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने ग्रीस में शादी की।
  • शादी के बाद कपल ने 21 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया था।
  • अब शादी के कुछ दिन बाद अनिरुद्ध की कजिन सौंदर्या ने एक नई तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवुमन काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद 21 नवंबर को कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


अब रजनीकांत की बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्या रजनीकांत ने शादी से एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने काव्या का परिवार में स्वागत करते हुए अनिरुद्ध और उन्हें जिंदगीभर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि सौंदर्या और अनिरुद्ध रिश्ते में कजिन हैं।
Trending Videos

सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या ने लुटाया प्यार
सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिरुद्ध और काव्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे भाई अनिरुद्ध और हमारे परिवार की नई सदस्य, मेरी प्यारी काव्या को जिंदगीभर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। तुम दोनों को इस तरह देखकर मेरा दिल भर आया है। और हां..., हमें यह तस्वीर भी तो लेनी ही थी।' सौंदर्या के इस पोस्ट में नए जोड़े के लिए उनका प्यार और खुशी साफ झलक रही है।

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial
शादी में खूबसूरत दिखीं सौंदर्या
शादी की तस्वीर में सौंदर्या रजनीकांत सफेद साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन रंग की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी। वहीं, अनिरुद्ध और काव्या ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए आउटफिट्स चुने थे। दोनों ने ब्लश पिंक और आइवरी रंगों के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में अपने वेडिंग लुक को तैयार किया था।

काव्या ने ब्लश पिंक रंग का फ्लोर-लेंथ लहंगा पहना था, जिस पर टोन-ऑन-टोन 3D फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उनका लहंगा बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आया। वहीं, अनिरुद्ध ने आइवरी-बेज रंग का कस्टमाइज्ड ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। उन्होंने ब्लश पिंक सिल्क शर्ट के साथ मैचिंग वेष्टि और बारीक कढ़ाई व पारंपरिक डिजाइन वाला जैकेट पहना था।
विज्ञापन

अनिरुद्ध और काव्या की शादी - फोटो : @sunpictures
रिसेप्शन में जुटीं फिल्म हस्तियां
शादी के बाद 21 नवंबर को अनिरुद्ध और काव्या ने शानदार रिसेप्शन आयोजित किया था। इस समारोह में एमएस धोनी, अजित कुमार, नयनतारा, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, नेल्सन दिलीपकुमार, लोकेश कनगराज, सिमरन, अश्वथ मारिमुथु, पूजा हेगड़े, एटली, रम्या कृष्णन, शिवकार्तिकेयन्, उदयनिधि स्टालिन, रेजिना कैसेंड्रा और कार्तिक सुब्बाराज समेत कई सितारे पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें