फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bads Of Bollywood: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आएगा या नहीं? शो के अभिनेता ने कर दिया साफ

Sat, 27 Sep 2025 10:14 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bads Of Bollywood Season 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जहां पर खत्म हुआ था। उसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या इसका दूसरा सीजन भी आएगा? अब इस पर शो के एक अहम किरदार ने साफ कर दिया है।
विज्ञापन
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान द्वारा निर्देशित उनका पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो को दर्शकों और क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या बाकी सीरीज की तरह इसका भी दूसरा सीजन आएगा? अब शो का हिस्सा रहे अभिनेता रजत बेदी ने इस बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आ रहा है या नहीं।

आ रहा है दूसरा सीजन

विज्ञापन

न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता रजत बेदी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीजन को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आ रहा है। रजत बेदी ने कहा कि दूसरे सीजन पर काम चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक दूसरे सीजन में मुझे और भी ज्यादा देखेंगे।

मेरी जिंदगी ने यू टर्न ले लिया है
शो को मिल रही प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि यह अविश्वसनीय है। सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार मेरे बेटे, मेरी बेटी, मेरी पत्नी को भी ऐसा लग रहा है, जैसे भगवान ने हमें सब कुछ एक साथ दे दिया हो। अचानक मेरी जिंदगी ने यू-टर्न ले लिया है। मुझे दुनिया भर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बारिश आखिरकार खत्म हो गई है और सूरज चमक रहा है। बॉलीवुड के बा***दों की वजह से ही मेरे बाकी काम नहीं बने। भगवान ने मेरे लिए कुछ योजना बनाई थी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः The Bads of Bollywood: फैंस को भा गई ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बीटीएस फोटोज, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

रजत बेदी को मिल रहीं तारीफें
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रजत बेदी के लिए कमबैक साबित हो रहा है। 2000 के दशक में रजत बेदी एक चर्चित नाम थे। वो ‘द हीरो लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘कोई मिल गया’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। ‘कोई मिल गया’ से उन्हें काफी पहचान मिली थी। अब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से उन्हें एक बार फिर पहचान मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें