पलक तिवारी के पिता ने रिश्ते के बारे में बात की
हिंदी रश के साथ बातचीत में पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने पलक तिवारी और श्वेता तिवारी के बारे में बात की है। उन्होंने अपने तलाकशुदा रिश्ते और अपनी बेटी के साथ रिश्ते के बारे में भी बताया है। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उन लोगों के साथ संपर्क में हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत होती है।
राजा चौधरी ने शादी पर रखी बात
राजा चौधरी ने इस पर भी अपनी बात रखी कि शादी किस उम्र में होनी चाहिए। उन्होंने कहा 'रिलेशनशिप के लिए बहुत कम उम्र है। 30 या 35 साल से कम उम्र में कोई रिलेशनशिप नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि इससे पहले इमैच्योर रहते हैं सभी। मैच्योरिटी नहीं है लोगों में। बस बचपने में शादी कर लेते हैं। इसके बाद बड़े हादसे होते हैं।
पलक तिवारी और श्वेता तिवारी के बारे में
आपको बता दें कि पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ रहती हैं। श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। वह साल 2007 में अलग हो गए थे। साल 2012 में दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हुआ। श्वेता तिवारी का एक बेटा भी है जो उनके दूसरे पति अभिनव कोहली से है।