फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Day 10 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम अजय देवगन की 'रेड 2', जानिए 10वें दिन का कारोबार

Sat, 10 May 2025 09:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Movie Raid 2 Day 10 Box Office Collection: अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। जानते हैं आज 10वें दिन फिल्म ने कैसा कारोबार किया?
विज्ञापन
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन के लिए फिल्म 'आजाद' के साथ साल की शुरुआत बेहद खराब रही। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। उससे पहले भी अजय देवगन की कई फिल्में सिनेमाघरों में नाकाम ही रहीं। मगर, 'रेड 2' ने उनके सारे दरिद्र धो दिए हैं। 01 मई को रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। जानते हैं आज 10वें दिन इसने कितने कमाए?

विज्ञापन
Trending Videos

'रेड 2' फिल्म - फोटो : एक्स
शानदार रहा ओपनिंग डे कारोबार 
फिल्म 'रेड 2' अजय देवगन की ही साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। 01 मई को इस फिल्म के मुकाबले में तीन और फिल्में रिलीज हुईं। संजय दत्त की 'द भूतनी' और दो साउथ फिल्में 'रेट्रो' और 'हिट 3'। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शानदार अंदाज में खाता खोला।

Kangana Ranaut: भारत-पाक तनाव के बीच कंगना रनौत ने शेयर किया दमदार वीडियो, लिखा 'मोदी ने सुन लिया'

रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नौवें दिन 100 करोड़ी क्लब में एंट्री 
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' ने पहले सप्ताह में 95.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल शुक्रवार को 9वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली। अब वीकएंड में इसकी कमाई में बढ़त दर्ज हुई है। 

Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई

रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10वें दिन कितना हुआ कारोबार?
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को 10वें दिन फिल्म 'रेड 2' ने 5.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन  106.36 करोड़ रुपये हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 50-60 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। अपने बजट का करीब दोगुना फिल्म कमा चुकी है। 

Ishaan Khatter: ईशान ने ‘द रॉयल्स’ में कौन से सीन के लिए मांग लिए ज्यादा पैसे? अभिनेता ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

रेड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
आने वाले दिनों में बढ़िया हाल रहने की उम्मीद
कल फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में भी 'रेड 2' के लिए रास्ता साफ ही नजर आ रहा है। लिहाजा, इसकी कमाई में और बढ़त दर्ज होगी। फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें