फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Dev: ‘अकेले पड़ गए थे मुकुल, बेटी को करते थे याद’, राहुल देव ने बताई भाई की मौत की वजह

Mon, 16 Jun 2025 09:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Dev On Mukul Dev Death: अभिनेता मुकुल देव के निधन पर अब भाई राहुल देव ने बात की है और उनके मौत के पीछे की वजहों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
राहुल देव और मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राहुल देव के भाई और एक्टर मुकुल देव की पिछले महीने अचानक मौत हो गई थी। मुकुल की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। उनकी मौत के बाद उनके निधन की वजहों को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैली जा रही थीं। अब मुकुल देव के भाई और अभिनेता राहुल देव ने मुकुल की मौत के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि मुकुल काफी अकेले पड़ गए थे।

‘साढ़े आठ दिनों तक आईसीयू में थे मुकुल’

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में राहुल देव ने मुकुल देव की मौत के बारे में बात करते हुए कहा, “मुकुल की मौत का कारण खराब खान-पान के चलते उनका बिगड़ता स्वास्थ था। वह साढ़े आठ दिन तक आईसीयू में रहे। डॉक्टरों का कहना था कि यह सब कुछ खराब खान-पान की आदतों की वजह से था। पिछले चार-पांच दिनों से उन्होंने खाना-पीना बिल्कुल बंद कर दिया था। बेशक वो अकेला महसूस करते थे। इसी वजह से उन्होंने कई ऑफर भी ठुकरा दिए। अब मुझे एहसास हो रहा है कि दर्द और गहरा होगा।”

मुकुल को आती थी अपनी बेटी की याद
राहुल ने आगे बताया, “मुकुल 2019 में अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए दिल्ली चले गए थे। हालांकि, पिता जी का उसी साल निधन हो गया। जबकि 2023 में मां का भी निधन हो गया। तब से मुकुल अकेले पड़ गए। वो खुद को राइटिंग में व्यस्त रखने लगे और अकेले पड़ते गए। मुकुल को अपनी बेटी की बहुत याद आती थी और वह अपना ठीक से ख्याल नहीं रख रहे थे।” इस दौरान राहुल ने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था मुकुल डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खास पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

राहुल ने अफवाहों को झुठलाया
जो लोग मुकुल के डिप्रेशन में होने और उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, राहुल देव ने उनसे सवाल किया। राहुल ने कहा कि अब जो लोग बोल रहे हैं, वे उनके संपर्क में भी नहीं थे। वो कहते हैं कि वह बीमार थे, लेकिन वह हाफ-मैराथन दौड़ते थे। हां मुकुल का वजन बढ़ गया था, लेकिन ऐसा तब होता है जब कोई खुद की देखभाल करना बंद कर देता है। 2019 और 2024 के बीच वास्तव में उनके संपर्क में कौन रहा? क्या वे अस्पताल में उनसे मिलने गए या उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हुए?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें