वैश्विक सिनेमा लोगों को जोड़ने का पुल बन सकता है
प्रोग्राम में शामिल होने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए राव ने कहा 'वैश्विक सिनेमा लोगों के बीच पुल बनाने और कहानियों के जरिए हमें जोड़ने में बहुत शक्तिशाली हो सकता है।' शंघाई फिल्म फेस्टिवल के निर्णायक मंडल की अध्यक्षता ऑस्कर विजेता ग्यूसेप टॉर्नेटोर कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा जूरी मेंबर में अर्जेंटीना के निर्देशक इवान फंड, चीनी अभिनेता-निर्देशक हुआंग बो, फिल्म निर्माता लीना, अभिनेत्री योंग मेई और ग्रीक निर्माता थानासिस शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Swara Bhaskar: फलस्तीन का समर्थन कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं स्वरा भास्कर, कहा- पहलगाम के लिए तो नहीं किया
13 से 22 जून के दरमियान होगा फिल्म फेस्टिवल
27वां शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चीन के शंघाई में 13 जून से 22 जून के बीच हो रहा है। फेस्टिवल के दौरान, 71 से अधिक देशों की 400 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इनका मकसद दुनिया भर की उभरती प्रतिभाओं और स्थापित लेखकों को सामने लाना है।
किरण राव के बारे में
किरण राव ने हाल ही में फिल्म 'लापता लेडीज' का निर्देशन किया है। फिल्म की भारत समेत विदेशों में काफी तारीफ हुई है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रत्ना, स्पर्श श्रीवास्तव, क्षाया कदम और रवि किशन ने अदाकारी की है। लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।