खूब वायरल हो रहा है ऐड
तीनों सुपरस्टार को एक साथ देखकर रूंगटा स्टील के इस ऐड में खूब पसंद किया जा रहा है। ऐड की शुरुआत में रॉकस्टार रणबीर कपूर से होती है, उसके बाद गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में आलिया नजर आती हैं, फिर छत तोड़कर एंट्री होती रईस आलम यानी शाहरुख खान की। इस दौरान ऐड में शाहरुख रईस के अपने अंदाज में कहते है, 'अम्मी जान कहती थी कि सॉलिड घर बनाना हो तो सिर्फ रूंगटा स्टील टीएमटी बार'। इसके बाद तीनों सुपरस्टार एक फ्रेम में नजर आते हैं। फिलहाल यह ऐड खूब वायरल हो रहा है।
'रईस 2' की डिमांड
वहीं, इस ऐड के सामने के बाद से फैंस 'रईस 2' की डिमांड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस को फिल्म के डॉयरेक्टर राहुल ढोलकिया को टैग करके उन्हें 'रईस 2' बनाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'रईस' में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आईं थी। शाहरुख और माहिरा के अलावा इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और मो. जीशान अयूब जैसे अभिनेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न