फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: इस वीक होगा भरपूर मनोरंजन;  'राख' से 'करुप्पु' तक; ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 08 Jun 2026 09:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Week: इस वीक मनोरंजन की झमाझम बरसात होने वाली है। कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। जानिए क्या-क्या है इस बार पिटारे में?
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया वीक शुरू हो गया है। सिनेमाघरों में इस वीक खूब बहार रहेगी।'मैं वापस आऊंगा', 'मां इंटी बंगाराम' और 'भारत भाग्य विधाता' सहित कई चर्चित फिल्में थिएटर्स में सजने वाली हैं। मगर, ओटीटी पर भी एंटरटेनमेंट का जबर्दस्त डोज मिलेगा। जानिए इस वीक की ओटीटी लिस्ट के बारे में...

विज्ञापन
Trending Videos

वेब सीरीज 'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
राख
इस वीक अली फजल की वेब सीरीज 'राख' दस्तक देगी। इसमें सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वो इससे पहले 'पाताललोक' सीरीज का निर्देशन भी कर चुके हैं। यह क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। 

शिल्पा शेट्टी - फोटो : एएनआई
'मां है ना'
यह शिल्पा शेट्टी का कुकिंग रियलिटी शो है। इस शो में जेन-जी सेलेब्स अपनी मां के साथ हिस्सा लेंगे। 10 एपिसोड की यह नॉन-फिक्शन सीरीज छह Gen-Z सेलेब्रिटीज और उनकी मांओं को एक साथ लाएगी। 'मां है ना' 12 जून 2026 से जी5 पर रिलीज होगा। 

एवरी ईयर आफ्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'एवरी ईयर आफ्टर'
अगर आपको रोमांटिक ड्रामा सीरीज देखने का मन है, तो इस वीक 'एवरी ईयर आफ्टर' देख सकते हैं। यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे 10 जून, 2026 से देख सकते हैं। यह आठ एपिसोड की सीरीज है। यह सीरीज 'एवरी समर आफ्टर' नॉवेल पर आधारित है। कहानी बचपन के दो दोस्तों के बारे में है, जो एक उलझी हुई स्थिति में फंस जाते हैं और प्यार व सोलमेट के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाने लगते हैं।
 

ड्रिडम - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रिडम' 
इस वीक की ओटीटी लिस्ट में 'ड्रिडम' भी शामिल है। मलयालम भाषा की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक पुलिस वाले की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 12 जून से देखा जा सकता है।

तारकटा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारकटा'
बंगाली सीरीज 'तारकटा' (Taarkata) भी आप देख सकते हैं। यह एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 12 जून, 2026 से जी5 पर रिलीज होगी। इसमें विक्रम चटर्जी, प्रियंका सरकार और मियांग चांग अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

करुप्पु - फोटो : एक्स
'करुप्पु'
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' भी सिनेमाघरो के बाद अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। आरजे बालाजी निर्देशित इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें