Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' ने कितना कलेक्शन किया है?
रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए काफी बेहतर रहा। जहां 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में तीसरे दिन उछाल आया है, वहीं, 'बंदर' के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' भारी पड़ रही है। चौथे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। चार दिनों में ही यह फिल्म 150 करोड़ के पार हो गई है।
विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : X
‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिला वीकएंड का फायदा
वरुण धवन मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी से सजी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है और इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं। इसमें मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
फिल्म 'बंदर' का रिव्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
रविवार को बढ़ा ‘बंदर’ का कलेक्शन
बॉबी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘बंदर’ ने तीसरे दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 95 लाख रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म की कमाई 50 लाख रुपये थी। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखने को मिला है। हालांकि शुरू से इसका कलेक्शन लाखों में ही रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 2.45 करोड़ रुपये हो गया है। इसने निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई हैं।
150 के पार 'पेद्दी'
राम चरण की अदाकारी वाली साउथ की फिल्म 'पेद्दी' ने रविवार को 31.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 28.85 करोड़ रुपये था। दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 51 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में इसने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही है। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।