आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर आखिरकार आज मंगलवार को रिलीज हो गया। इस ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान अभिनेता आर माधवन ने अपने किरदार के लुक के बारे में बताया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
‘लगभग तीन से चार घंटे लगे’
फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर आर माधवन ने अपने लुक पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं इस किरदार के लिए लुक टेस्ट कर रहा था, हमें सब कुछ सही करने में लगभग तीन से चार घंटे लगे। जब मैं अपने आपको देख रहा था, लग रहा था कि एक चीज मिसिंग है। तभी आदित्य धर आके बोलते हैं कि मैडी, अपने होंठ पतले करो तो पूरी फिल्म मैंने होंठ पतले करके ही किया है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Rajasthan: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब और वेंडर संदीप मुंबई से गिरफ्तार
‘यह एक ऐतिहासिक फिल्म होने वाली है’
आर माधवन ने आगे बातचीत में फिल्म को लेकर बताया कि जब आदित्य धर उनसे मिलने आए, तो वो उनकी रिसर्च और बातें सुनकर दंग रह गए थे। उन्होंने कहा- ‘मेरा सौभाग्य ये रहा है कि मैं कई ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे ऐतिहासिक ये फिल्म होने वाली है। यह फिल्म जब रिलीज होगी, तो इंडियन सिनेमा में एक जॉनर की फिल्में बनना बंद हो जाएंगी।'
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।