फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: आर माधवन ने खुद को बताया प्रियंका चोपड़ा का फैन, बोले- 'वो यूं ही हॉलीवुड में नहीं पहुंचीं

Wed, 16 Jul 2025 06:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan On Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने एक बार फिर ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि प्रियंका ने जो कुछ भी हासिल किया वो अपनी मेहनत से किया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और आर माधवन - फोटो : यूट्यूब- @SiddharthKannan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'आप जैसा कोई' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ नजर आ रही हैं फातिमा सना शेख। इस फिल्म में माधवन की एक्टिंग को सराहा जा रहा है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। माधवन ने न सिर्फ प्रियंका की जमकर तारीफ की, बल्कि यह भी बताया कि बॉलीवुड के कई सितारे आज उनकी तरह बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


'प्रियंका चोपड़ा यूं ही ग्लोबल आइकन नहीं बनीं'
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने प्रियंका के संघर्ष और सफलता की कहानी को बेहद इंस्पायरिंग बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका आज जिस भी मुकाम पर पहुंची हैं वो कोई संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत का नतीजा है। माधवन ने ये भी कहा कि आज जो कलाकार बॉलीवुड में प्रियंका की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह मुकाम किसी शॉर्टकट से नहीं आता।



ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: मोहित सूरी की 'सैयारा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 सेंकड के बोल्ड सीन हटे
विज्ञापन


इस दौरान माधवन ने कहा, 'प्रियंका ने खुद को हर चुनौती के लिए तैयार किया। उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि हॉलीवुड में भी दमदार पहचान बनाई। हाल ही में उनकी एक एक्शन फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' आई, जिसमें उन्होंने जो भूमिका निभाई, वो बताता है कि वो कितनी वर्सेटाइल हैं।'

'मैं खुद प्रियंका चोपड़ा का फैन हूं'
माधवन ने ये भी कहा कि वो खुद प्रियंका के फैन हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और सफलता से बहुत प्रभावित हूं। जिस तरह वो आगे बढ़ीं, देश का नाम रोशन किया, उस पर मुझे गर्व है।' माधवन के इस बयान से साफ है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका को सिर्फ दर्शकों का ही नहीं, बल्कि अपने साथियों का भी भरपूर सपोर्ट और प्यार मिलता है।

‘आप जैसा कोई’ के बारे में
आर माधवन की नई फिल्म 'आप जैसा कोई' एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जिसमें उन्होंने जमशेदपुर के रहने वाले एक आम आदमी का किरदार निभाया है। फातिमा सना शेख के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी काफी सराहा जा रहा है। माधवन ने ‘रंग दे बसंती’ हो, ‘3 इडियट्स’, ‘इरुधि सुत्रु’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से साबित किया है कि वो एक अच्छे अभिनेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें