एक खबर ने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि इस साल के शुरू में ही एक फिल्म निर्माता का 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर अब महीनों बाद दर्शकों के बीच आई है। रिपोर्ट्स से पता चला कि उनका अंतिम संस्कार बिना किसी परिवार या रिश्तेदारों की उपस्थिति में ही किया गया था। आइए जानते हैं उस निर्माता के बारे में।
आखिर कौन था वो फिल्म निर्माता?
जी हां, वो फिल्म निर्माता कोई और नहीं, बल्कि कोरियन इंडस्ट्री के शिन सुंग-हून थे। ओएसईएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिन का मई में निधन हो गया था। चूंकि उनके किसी रिश्तेदार की पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए उनका अंतिम संस्कार बिना किसी रिश्तेदार के ही कर दिया गया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, और न ही किसी पूर्व स्वास्थ्य समस्या की सूचना मिली, जिससे उनकी अचानक मृत्यु से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।
एक नजर शिन सुंग हून के करियर पर