फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केसरी चैप्टर 2' से लेकर '3 इडियट्स' तक इन फिल्मों में सहायक अभिनेता बने आर माधवन, फिर भी लूट ली महफिल

Sat, 19 Apr 2025 05:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Chapter 2: अभिनेता आर माधवन ने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में सहायक अभिनेता का रोल निभाया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता का रोल निभाया है, जिसके लिए उनकी तारीफ हुई है। 
विज्ञापन
आर माधवन, केसरी चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज हुई है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। ये फिल्म 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील की भूमिका निभाई है। फिल्म में आर माधवन ने सहायक अभिनेता का रोल निभाया है। उनकी भी काफी तारीफ हो रही है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी फिल्में हैं जिनमें आर माधवन ने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है और उनके किरदार की तारीफ हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

3 इडियट्स
'3 इडियट्स' फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन सहायक अभिनेता के तौर पर हैं। फिल्म कॉमेडी है लेकिन इसका मैसेज बहुत गहरा है। इस फिल्म में आर माधवन के किरदार की खूब तारीफ हुई।
Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य

फिल्म 'रंग दे बसंती' - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी सराहा गया था। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, सोहा अली खान और आर माधवन अहम किरदार में थे। फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित थी। फिल्म में सहायक अभिनेता का रोल निभाने के बावजूद आर माधवन के किरदार की काफी तारीफ हुई थी।
Shah Rukh Khan: अवसाद से बचने के लिए शाहरुख खान करते हैं ये काम, बहन की हालत के बारे में भी बताया

आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरु
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि ये फिल्म कारोबारी धीरूभाई अंबानी की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलावा आर माधवन थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ आर माधवन के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।
विज्ञापन

केसरी चैप्टर 2
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। इस फिल्म में आर माधवन भी हैं। उन्होंने भी इस फिल्म में वकील का किरदार अदा किया है। वह फिल्म में ब्रिटिश शासन की तरफ से वकील बने हैं। फिल्म में जहां लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार की तारीफ हो रही है वहीं आर माधवन की भी तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें