गुरु
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि ये फिल्म कारोबारी धीरूभाई अंबानी की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलावा आर माधवन थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ आर माधवन के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।
केसरी चैप्टर 2
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। इस फिल्म में आर माधवन भी हैं। उन्होंने भी इस फिल्म में वकील का किरदार अदा किया है। वह फिल्म में ब्रिटिश शासन की तरफ से वकील बने हैं। फिल्म में जहां लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार की तारीफ हो रही है वहीं आर माधवन की भी तारीफ हो रही है।