फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: 'आपको जो प्यार-शोहरत मिल रही है, आप उसके हकदार हैं', 'केसरी 2' के निर्देशक की तारीफ में बोले माधवन

Mon, 21 Apr 2025 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari 2 Director Karan Tyagi: अभिनेता आर. माधवन इन दिनों फिल्म 'केसरी 2' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण त्यागी ने किया है। आज सोमवार को उनके जन्मदिन पर माधवन ने एक पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन
आर माधवन, करण त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम-@actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'केसरी 2' सिनेमाघरों में लगी है। करण त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन भी अहम रोल में हैं। आज सोमवार 21 अप्रैल को निर्देशक करण त्यागी का जन्मदिन है। इस मौके पर माधवन ने एक पोस्ट शेयर कर करण की तारीफ की है। साथ ही करण को शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

करण का साथ पाकर बेहद खुश हैं माधवन
माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ माधवन ने लिखा है, 'सबसे ईमानदार, मेहनती और प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ मुझे काम करने का मौका मिला'। एक्टर ने 'केसरी 2' के निर्देशक को टैग करते हुए लिखा, 'आपके साथ काम करके बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं'।
 

बोले- 'आप इस प्यार और शोहरत के हकदार हैं'
करण के लिए माधवन ने लिखा है, 'आपसे मिले प्यार और मेरा ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। आपने मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। आपने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की। आपको जो प्यार मिल रहा है और जो शोहरत मिल रही है, आप उसके हकदार हैं। आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Mardaani 3: फिर 'मर्दानी' बनकर लौटेंगी रानी मुखर्जी, अगले साल फरवरी में रिलीज होगी 'मर्दानी 3'
विज्ञापन

इस किताब पर बनी है फिल्म 'केसरी 2'
करण सिंह त्यागी ने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' से निर्देशन में डेब्यू किया है। यह फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है।  फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटनाओं पर केंद्रित है। फिल्म 'केसरी 2' में अनन्या पांडे और रेजिना कसांड्रा भी अहम रोल में हैं। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। करण त्यागी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल की है। उन्होंने कानून से सिनेमा की ओर रुख किया। 

यह खबर भी पढ़ें:
Justin Bieber: जस्टिन बीबर की हालत देख टेंशन में आए फैंस, वायरल वीडियो में क्यों बेसुध दिखा हॉलीवुड सिंगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें