सार
हाल ही में फिल्म ‘टेस्ट’ का टीजर वीडियो जारी हुआ है। इसमें अभिनेता आर. माधवन मुख्य भूमिका में है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में वह सरवनन नाम के व्यक्ति की भूमिका में हैं। जानिए, फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन का किरदार क्यों खास है? इसके बारे में अभिनेता का क्या कहना है?
फिल्म 'टेस्ट' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का एक टीजर कल सामने आया था, जिसमें नयनतारा के किरदार का खुलासा हुआ। अब फिल्म का एक और टीजर सामने आया है, इसमें आर. माधवन के किरदार की झलक मिली है। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ भी नजर आएंगे।
अलग किरदार है सरवनन
फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन ने सरवनन नाम के व्यक्ति का किरदार किया है। वह एक संघर्ष करने वाला, प्रतिभा से भरा हुआ वैज्ञानिक है। वह काफी महत्वकांक्षी भी है। साथ फिल्म में वह एक पति की भूमिका में भी है। सरवनन के सामने कई तरह के संघर्ष हैं, चुनौतियां हैं, जिनका सामना उसे करना है। इस फिल्म का एक प्रोमो वीडियो आर. माधवन के दोस्त और अभिनेता सूर्या ने भी रिलीज किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर युवा लड़कियों से चैट करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच?
अपने किरदार को लेकर आर. माधवन की राय
अभिनेता आर. माधवन कहते हैं, ‘सरवनन एक ऐसा इंसान है, जो बहुत प्रतिभाशाली है। यह गुण उसकी ताकत भी है और यही उसके लिए मुश्किल भी खड़ी करता है। फिल्म में उसे अपने व्यवहार के कारण, महत्वकांक्षी होने के कारण एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। इस कहानी से, किरदार से कई दर्शक खुद को जोड़ सकते हैं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब नेटफ्लिक्स पर दर्शक फिल्म ‘टेस्ट’ को देखें।’ आर. माधवन जल्द जानना चाहते हैं कि दर्शक उनकी फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Test Teaser: नयनतारा ने किया 'टेस्ट' में अपने किरदार का खुलासा, साझा किया फिल्म का टीजर
कब रिलीज होगी ‘टेस्ट’
आर. माधवन की फिल्म ‘टेस्ट’ के रिलीज की बात करें तो यह 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में दर्शक देख पाएंगे। इसका निर्देशन एस शशिकांत ने किया है।