फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ए जेंटलमैन’ के डिस्को सॉन्ग की दिखी एक झलक, खास लुक में नजर आए जैकलीन और सिद्दार्थ

Tue, 18 Jul 2017 02:44 PM IST
amarujala.com, presented by- शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
सिद्दार्थ और जैक्लीन
विज्ञापन
जैकलीन और सिद्दार्थ की मचअवेटड फिल्म ‘ए जेंटलमेन’ का एक्शन ट्रेलर को तो आप देख ही चुकें होंगे जिसे उनके फैंस ने काफी सराहा था लेकिन आज इसी फिल्म के एक गाने ‘द डिस्को सॉन्ग’ की एक झलक दिखाई दी। इसमें जैकलीन और सिद्दार्थ की कैमिस्ट्री और लुक काफी इंप्रेसिव दिखाई दिया।
विज्ञापन


कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो को जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के साथ शेयर किया है जिसमें जैकलीन ने लिखा है ‘द डिस्को सॉन्ग’ का इंतजार करें जल्दी ही आने वाला है।   Wait for it!! The return of Disco 🎵 #TheDiscoSong coming soon @s1dofficial @foxstarhindi A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Jul 17, 2017 at 1:42am PDT

इस वीडियो में सिद्दार्थ ने व्हाइट रंग की जैकेट पहन रखी है जिसे ब्लैक कलर की जींस के साथ टीमअप किया है। इसके साथ ही जैकेट में गोल्डन कलर के स्टार्स बने हुए हैं जो आपको 80 के दशक की याद जरूर दिला देंगे वहीं जैकलीन ने शार्ट स्कर्ट में हमेशा की तरह हॉट नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन


‘ए जेंटलमैन’ फिल्म में सिद्दार्थ और जैकलीन के अलावा सुनील शेट्टी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर राज एंड डीके हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें