‘भूल चूक माफ’ की रिलीज के एक दिन पहले तक फिल्म को लेकर न तो दर्शकों में और न ही ट्रेड में किसी तरह का कोई माहौल दिख रहा था। इसके बावजूद की फिल्म की लीड कास्ट राजकुमार राव और वामिका गब्बी तकरीबन आधा देश इसका प्रचार करने के लिए घूम आए। लगातार दो ब्लॉक बस्टर फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ रिलीज कर चुकी निर्माता दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के लिए बनाई और इसे सिनेमाघरों मे रिलीज करने का फैसला रिलीज के ठीक एक दिन पहले कैंसिल कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन, जानिए किस कारण लिया गया यह फैसला?
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमाघरों में किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले निर्माताओं को एक निश्चित रकम सिनेमाघर मालिकों व मल्टीप्लेक्स चेन मालिकों को देनी होती है, इसके बाद ही कोई भी फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई जा सकती है। इसके बाद फिल्म की टिकटों की बिक्री के बंटवारे के प्रतिशत को लेकर भी निर्माताओं और वितरकों में जंग चलती रहती है। हालांकि, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में न रिलीज करने के पीछे वजह देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने हालात को बताया जा रहा है, लेकिन सच यही है कि बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता राजकुमार राव की वैल्यू इतनी भी नहीं बची है कि वह अपने बूते किसी फिल्म की अच्छी ओपनिंग भी दिला सकें।
यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: 'द रॉयल्स' में दिखा नोरा फतेही का हॉट अवतार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
फिल्म निर्माताओं द्वारा गुरुवार दोपहर जारी एक बयान में कहा गया, “हाल की घटनाओं और देश भर में सुरक्षा इंतजामों के बढ़े पैमानो को देखते हुए मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि हम लोग इस फिल्म का उत्सव सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।”