फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI GOA 2024: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बढ़ाएंगे IFFI के समापन समारोह की शोभा, ये सितारे भी करेंगे शिरकत

Wed, 27 Nov 2024 10:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IFFI GOA 2024:  ‘इफ्फी गोवा 2024’ के समापन समारोह में ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना शिरकत करेंगी। उनके अलावा विक्रांत मैसी और प्रतीक गांधी भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।


 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहा 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) एक यादगार आयोजन बन गया है। एक धमाकेदार शुरुआत के साथ इसकी शुरुआत हुई। महोत्सव के दौरान कई शानदार फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। कई आगामी फिल्मों की घोषणा हुई और ना जाने कितने ही फिल्म जगत के सितारों और दिग्गजों ने इसमें हिस्सा लिया। हर वर्ष मनाया जाने वाला यह आयोजन फिल्मी दुनिया का एक उत्सव है, जो सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का जश्न मनाता है। यह उत्सव अपने समापन की ओर पहुंच चुका है, हालांकि अभी इसमें कई फिल्मी सितारे भाग लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 नवंबर को इसके समापन समारोह में कई दिग्गज सितारे शिरकत करने वाले हैं। 
विज्ञापन


समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे अल्लू अर्जुन
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक अल्लू अर्जुन इस साल ‘इफ्फी’ के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उनके साथ उनकी ‘पुष्पा 2’ की को-स्टार रश्मिका मंदाना भी शामिल होंगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले गुरुवार, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनकी मौजूदगी इफ्फी और फिल्म के उत्साह को और बढ़ा देगी।
The Sabarmati Report Collection Day 13: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी, जानें कलेक्शन
विज्ञापन


ये हस्तियां भी हो रही शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इफ्फी में कई और मशहूर हस्तियां शामिल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि "प्रतीक गांधी और विक्रांत मैसी भी समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में ‘बंदिश बैंडिट्स’ की टीम भी उपस्थित रहेगी। ‘सीजन 2’  दिसंबर में रिलीज होगा। इस दौरान ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, मामे खान, निकिता गांधी और दिग्विजय राठौड़ लाइव प्रदर्शन भी करेंगे।

कब से शुरू हुआ समारोह?
बुधवार 20 नवंबर को भारत का ‘55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा’ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में सनातन संस्कृति के सबसे प्रसिद्ध श्लोक ‘अच्युतम् केशवम् राम नारायणम्’ के साथ शुरू हुआ। निर्देशक माइकल ग्रेसी की दुनिया भर में चर्चित हो रही फिल्म ‘बेटर मेन’ के प्रदर्शन के साथ फिल्म समारोह में फिल्मों के प्रदर्शन की शुरुआत की गई। इस साल इफ्फी में 19 फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 43 फिल्मों के एशियाई प्रीमियर और 109 फिल्मों के भारतीय प्रीमियर हुए। अब यह 28 नवंबर को समाप्त हो रहा है। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 27 Collection: 'भूल भुलैया 3' ने रचा इतिहास, 250 करोड़ी बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें