फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: नागालैंड के जनजातियों की संगीत यात्रा को दिखाएगी रहमान की डाक्यूमेंट्री, IFFI में हुई प्रदर्शित

Wed, 27 Nov 2024 07:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman: संगीतकार एआर रहमान की म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री  'हेड हंटिंग टू बीट बॉक्सिंग' बुधवार को ‘इफ्फी गोवा 2024’ में दिखाई गई। इस दौरान रहमान भी वहां मौजूद रहें और उन्होंने इसकी कहानी और महत्व के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर भारतीय संगीतकार ने हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक लेने की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। 29 साल का लंबा सफर एक साथ तय करने के बाद दोनों ने आपसी रजामंदी से यह फैसला लिया है। इस बीच एआर रहमान गोवा में चल रहे ‘इफ्फी’ महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने ‘55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में अपनी डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। एआर रहमान ने 'हेड हंटिंग टू बीट बॉक्सिंग' के निर्माता हैं। यह प्रोजेक्ट नागालैंड में संगीत के विकास पर आधारित एक म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री है। रहमान ने महोत्सव में अपनी इस परियोजना के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन


आगामी परियोजना पर रहमान के विचार
अपने आगामी म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री  'हेड हंटिंग टू बीट बॉक्सिंग' पर बात करते हुए बताया कि यह कहानी काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा,  “हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग’ एक बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है। मैंने वहां जाकर देखा कि क्या हो रहा है..." उन्होंने आगे कहा, "विकास इतना प्रेरणादायक था कि मुझे लगा कि यह एक ऐसी कहानी है जो बहुत लोगों को प्रेरित कर सकती है। ज्यादातर लोग इस नए नागालैंड के बारे में जानते भी नहीं हैं।" 
Vivek Agnihotri: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के सेट पर फूट-फूट कर रोए विवेक अग्निहोत्री, कहा- दर्द, उत्पीड़न, यातना…
विज्ञापन


मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में हो चुकी है प्रदर्शित
एआर रहमान की यह डॉक्यूमेंट्री ‘इफ्फी’ से पहले अगस्त में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में प्रदर्शित हो चुकी है। ‘आईएफएफएम’ में फिल्म के प्रीमियर के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए रहमान ने कहा था, "यह फिल्म हमारे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह नागालैंड के खूबसूरती पर प्रकाश डालती है और इसके समृद्ध सांस्कृतिक और संगीत इतिहास को उजागर करती है।" 

क्या है डॉक्यूमेंट्री की कहानी?
एआर रहमान निर्मित यह फिल्म नागालैंड की आकर्षक संगीत यात्रा पर आधारित है, जो संस्कृतियों, जनजातियों और पीढ़ियों में लय और ध्वनि के विकास का पता लगाती है, जो सिर काटने वाली जनजातियों की परंपराओं से शुरू होती है और राज्य के संगीत पुनर्जागरण तक पहुंचती है।
Suriya 45: 'सूर्या 45' का मुहूर्त शॉट पूरा, 19 साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे अभिनेता और तृषा कृष्णन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें