फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने जारी की चेतावनी, स्पॉयलर वीडियो बनाना पड़ सकता है भारी

Fri, 06 Dec 2024 10:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को एक चेतावनी जारी करते हुए उन दर्शकों से निवेदन किया है जो फिल्म के स्पॉयलर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एंटी पाइरेसी कंट्रोल रूम को करने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को एक चेतावनी जारी की है। एक ट्वीट के जरिए मेकर्स ने उन दर्शकों को आड़े हाथों लिया है जो थिएटर से फिल्म के स्पॉयलर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्माताओं ने एक मेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। एक ट्वीट के जरिए मेकर्स ने पब्लिक से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, 'फिल्म ‘पुष्पा 2’ के किसी भी अनधिकृत वीडियो या स्पॉयलर की तुरंत एंटी पाइरेसी कंट्रोल रूम को रिपोर्ट की जा सकती है। हमें यहां जानकारी दें।'

गलत डायलॉग प्रसारित करने वालो के लिए चेतावनी
वहीं, निर्माताओं ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लेने की बात कही है, जो फिल्म के डायलॉग को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ के वो डायलॉग प्रसारित किए जा रहे हैं, जो फिल्म के है ही नहीं, जिन्हें फिल्म के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने के लिए काल्पनिक तौर पर बनाया गया है। निर्माताओं ने लोगों से आग्रह किया है कि वह इस तरह की चीजों में शामिल ना हो और सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर करने से बचें। निर्माताओं ने चेतावनी देते हुए लिखा, “जो कोई भी फिल्म के डायलॉग को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
विज्ञापन

Pushpa 2: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'पुष्पा 2', 'कल्कि' से 'RRR' तक के रिकॉर्ड टूटे

ओपनिंग डे पर ही तोड़े कई रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म का लोगों को कितनी बेसब्री के साथ इंतजार था, इसका अंदाजा इसके पहले दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है। ‘पुष्पा 2’ ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। 
विज्ञापन


‘पुष्पा 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 294 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 165 करोड़ रुपये केवल भारत से कमाए हैं। इस कलेक्शन में फिल्म ने हिंदी भाषा से 72 करोड़ रुपये का कारोबार पहले दिन किया है। 
Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें