फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: संध्या थिएटर हादसे के पीड़ित परिवार से मिलेंगे अल्लू अर्जुन, कहा- प्रबंधकों ने मुझे भीड़ के कारण…

Sat, 07 Dec 2024 10:17 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun:  ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अभिनेता ने परिवार की हर संभव सहायता करने और उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने का भी आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अभिनेता ने कहा कि वह थिएटर गए थे, लेकिन अधिक भीड़ के कारण पूरी फिल्म नहीं देख सके। इस दौरान ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता ने मृतक के परिवार से भी मिलने की बात कही और उनका साथ देने का आश्वासन दिया। बुधवार रात 9:30 बजे ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी थी और उनका बेटा घायल हो गया था। 
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने क्या कहा?
शनिवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "संध्या थिएटर में जो घटना हुई वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं संध्या थिएटर गया था। मैं पूरा सिनेमा भी नहीं देख पाया, क्योंकि मेरे प्रबंधकों ने भीड़ के कारण मुझे जाने को कहा था। मुझे अगली सुबह इस घटना के बारे में बताया गया। मैं हैरान रह गया। जब मैंने सुना कि यह हुआ है, तो हम सभी स्तब्ध रह गए। सुकुमार सर भी ऐसी घटना सुनकर निराश हुए। यह दिखाने के लिए कि हम उनका समर्थन करते हैं, हमने उन्हें 25 लाख रुपये दिए हैं। हम उन्हें कुछ समय देना चाहते हैं। मैं बाद में उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा। हम हमेशा उनके साथ रहेंगे और परिवार का समर्थन करने की कोशिश करेंगे।"
Pushpa 2 BO Collection Day 3: तीसरे ही दिन आधा रह गया ‘पुष्पा 2’ का कलेक्शन, जानिए हिंदी में कितनी हुई कमाई
विज्ञापन


वीडियो जारी कर जताया दुख
शुक्रवार को अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर मृतक महिला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और घटना पर दुख जताया था। इस वीडियो में अभिनेता ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए परिवार के मुश्किल समय में साथ देने का वादा किया। 
अल्लू अर्जुन के ऊपर दर्ज हुआ मामला
गुरुवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान मची भगदड़ में  इस 35 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के परिवार ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के बायोग्राफी लिखने वाले लेखक के खिलाफ FIR, गलत तथ्य पेश करने का है आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें