फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Aujla: अमेरिकी टीवी शो में डेब्यू करने को तैयार पंजाबी सिंगर करण औजला, इस दिन देंगे प्रस्तुति

Thu, 04 Sep 2025 06:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujla In American TV Show: पंजाबी गायक-गीतकार करण औजला जल्द ही अमेरिकी टीवी शो में नजर आने वाले हैं। इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। वह पंजाब को अपना असली घर मानते हैं।
विज्ञापन
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक-गीतकार करण औजला इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार को अमेरिकी टीवी शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' का हिस्सा होंगे। किसी भी भारतीय कलाकार के लिए यह बड़ी अपलब्धि है। करण औजला अपने हालिया एल्बम 'पी-पॉप कल्चर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह प्रोजेक्ट भारत और पाकिस्तान में कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर नंबर एक पर है। कनाडा में भी इस एल्बम की धूम है।
विज्ञापन

करण औजला के एल्बम को पसंद कर रहे लोग
उनके एल्बम 'पी-पॉप कल्चर' के सभी 11 गाने भारत, पाकिस्तान और कनाडा में छाए हुए हैं। इससे करण औजला का प्रभाव और भी गहरा हुआ है। उनका गाना 'फॉर अ रीजन' को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना दुनिया भर में प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Ashish Kapoor: कौन हैं दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आशीष कपूर? पर्ल ग्रे-प्रियल गोर से जुड़ चुका है नाम

करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
करण औजला के फैंस उत्साहित
करण औजला के फैंस को 'औजलाइट्स' के नाम से जाना जाता है। इन फैंस के लिए औजला का अमेरिकी टीवी शो में डेब्यू सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं है बल्कि इससे बढ़ कर है। दुनिया के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले शो में पंजाबी सिंगर को देखना एक अहम क्षण होगा।
जैसे-जैसे शो की तारीख नजदीक आ रही है लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। औजला के लिए फॉलन के मंच पर कदम रखना सिर्फ उनकी कामयाबी नहीं है बल्कि एक ऐसा मौका है जो पंजाबी संगीत को वैश्विक धारा में लाएगा।
विज्ञापन

दुबई या कनाडा को असली घर नहीं मानते
गायक करण औजला सुरक्षित माहौल की तलाश में 2023 में कनाडा छोड़कर दुबई में बस गए। हाल ही में एक बातचीत में गायक ने खुलासा किया कि उनका दिल अब भी पंजाब में है और वह कनाडा या दुबई को अपना असली घर नहीं मानते।
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में, करण औजला ने भारत लौटने के सवाल पर कहा 'मुझे अच्छा लगेगा, खासकर अपने गांव में। हालांकि अभी हालात वैसे नहीं हैं जैसे मैं चाहता हूं। उम्मीद है कि भविष्य में मैं ऐसा कर पाऊंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें