फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान के घर अचानक पहुंची 25 आईपीएस अफसरों की टीम, एक्टर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Sun, 27 Jul 2025 04:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IPS Officers Visited Aamir Khan House: रविवार को बॉलीवुड गलियारों में अचानक हड़कंप मच गया जब अभिनेता आमिर खान के घर बस भर के 25 आईपीएस ऑफिसर्स की एक टीम पहुंची। हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है, ये अब तक नहीं पता चल पाया है। 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर रविवार अचानक आईपीएस अफसरों की एक टीम पहुंची। करीब 25 ऑफिसर्स की एक टीम को आमिर खान के घर जाते हुए देखा गया। इसके बाद बॉलीवुड गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। आखिर किस वजह से अफसरों की टीम एक्टर के घर पहुंची है, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी पहुंचे आमिर के घर
मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर एक लग्जरी बस और कई पुलिस गाड़ियों का काफिला पहुंच गया। खास बात ये रही कि इन गाड़ियों से उतरे कोई सामान्य पुलिसकर्मी नहीं बल्कि प्रशासन के सबसे उच्च रैंकिंग अधिकारी- कुल 25 आईपीएस अफसर। इसके बाद हर कोई ये जानने को बेताब हो गया कि इतने सारे आईपीएस अधिकारी आमिर के घर क्यों पहुंचे हैं।
 


ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: वर्ल्ड में 90 प्रभावशाली महिलाओं में से एक बनीं दीपिका, सिनेमा से इतर काम के लिए मिली तारीफ
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो, जिसमें इन अधिकारियों को आमिर खान के घर के बाहर देखा गया, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस गाड़ियां और एक बड़ी बस एक्टर के घर से बाहर निकल रही हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं—क्या ये आमिर का कोई नया प्रोजेक्ट है या फिर बात कोई और है। फिलहाल इसके पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। 

फैंस में बढ़ी चिंता
इस घटनाक्रम के बाद जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, आमिर खान के प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। कुछ ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछे कि आखिर इतनी बड़ी पुलिस टीम उनके फेवरेट स्टार के घर क्यों गई थी? क्या कोई खतरा है? वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- 'शायद सरफरोश 2' की मीटिंग होगी', तो किसी ने लिखा 'दावत पर आए थे'।



अफसरों की मौजूदगी बनी रहस्य
अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आमिर खान की टीम की तरफ से भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि ये मीटिंग किस मकसद से हुई थी। हालांकि आमिर खान प्रोडक्शन्स की तरफ से मीडिया को एक इन्वाइट भेजा गया है, जिसमें उनसे कहा गया है कि 29 जुलाई को कुछ बड़ा अनाउंसमेंट होने वाला है। अब क्या ये आमिर की कोई नई फिल्म से जुड़ा होगा या फिर कुछ और, वो देखना होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें