फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बोला करारा हमला, कहा- ‘पैसों को लिए वो आपका शोषण करते हैं…’

Sun, 19 Oct 2025 09:56 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Dhillon: हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में काम करने से क्यों मना कर दिया। यह बताते हुए उन्होंने बॉलीवुड पर करारा हमला बोला। 
 
विज्ञापन
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने हाल ही में खुलासा किया कि वो बॉलीवुड में क्यों काम नहीं करना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने कई तर्क भी दिए। इस खबर से चारों-तरफ सनसनी मच गई है। चलिए जानते हैं आखिर गायक ने बॉलीवुड को लेकर ऐसा क्या कहा, जो चर्चा का विषय बन गया है। 

'वहां शोषण होता है'

विज्ञापन

गायक एपी ढिल्लों एसएमटीवी यूट्यूब चैनल के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा, "मैं आपको बताता हूं कि मैंने अब तक कोई बॉलीवुड गाना क्यों नहीं किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे अपने लोगों की परवाह है। यह बॉलीवुड की बात नहीं है, यह मेरे समुदाय के लिए एक मिसाल कायम करने की बात है। मैंने उनसे कहा कि मुझे गाना गाने में खुशी होगी, लेकिन पहले उन्हें अपने व्यापार करने का तरीका बदलना होगा। जब कोई पंजाबी कलाकार किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना देता है, तो निर्माता का सब कुछ - ट्रैक, रीमिक्स अधिकार, सब कुछ मालिकाना होता है। वे अपने फायदे के लिए गाने और कलाकार का शोषण करते हैं। मैंने मना कर दिया।"

यह खबर भी पढ़ें: क्या 'थामा' से पटरी पर लौटेगा आयुष्मान खुराना का करियर? एक्टर के करियर पर एक्सपर्ट्स ने दी यह राय

विज्ञापन

'वो सारा अथिकार अपने पास रखना चाहते थे'
गायक ने आगे बातचीत में कहा, "कुछ बड़े कलाकार अपनी फिल्म में मेरा संगीत चाहते थे। मैंने गाना बनाया, हमने सीन की योजना भी बना ली थी। लेकिन वे गाना, उसके अधिकार, सब कुछ अपने पास रखना चाहते थे। यह सही नहीं है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि जब तक वे इसे नहीं बदलते, मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता।" फिर उन्होंने कहा, ‘अगर मैं ऐसा करूंगा, तो जूनियर कलाकारों को भी ऐसा करना पड़ेगा। मैं नहीं चाहता कि उन्हें ऐसा करना पड़े। मैं नहीं चाहता कि कोई युवा कलाकार अपने हिट गाने बेचकर अपनी आय का स्रोत खो दे। मैं नहीं चाहता कि उनका शोषण हो।’

दिसंबर से करेंगे 'वन ऑफ वन' इंडिया टूर
एपी ढिल्लों इसी साल 2025 में परफॉर्म करने वाले हैं, जिसका उन्होंने एलान कर दिया है। गायक 5 दिसंबर को अहमदाबाद, 7 दिसंबर को दिल्ली, 12 दिसंबर को लुधियाना, 14 दिसंबर को पुणे, 19 दिसंबर को बेंगलुरु, 21 दिसंबर को कोलकाता, 26 दिसंबर को मुंबई और 28 दिसंबर को जयपुर में परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें