कॉमेडी सीरीज ‘छनकटा’ से की करियर की शुरुआत
जसविंदर भल्ला ने साल 1988 में ऑडियो कैसेट ‘छनकटा’ 1988 से बतौर कॉमेडियन अपनी शुरुआत की। बाद में इस सीरीज की लगभग 27 से भी ज्यादा ऑडियो और वीडियो कैसेट रिलीज हुईं। इसके बाद उन्होंने 1998 में आई फिल्म ‘दुल्ला भाटी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1999 में वो ‘माहौल ठीक है’ में इंस्पेक्टर जसविंदर भल्ला के रोल में नजर आए और यहीं से उन्हें पहचान मिली।
कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों का रहे हिस्सा
भल्ला ने अपने करियर में कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इनमें कई हिट फिल्में भी शामिल हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जिन्ने मेरा दिल लुटिया’, ‘जट एंड जूलियट’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘सरदार जी’, ‘पावर कट’, ‘मुंडे कमाल दे’, ‘किटी पार्टी’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कीं।